अनंत अंबानी राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन का मेन्यू हुआ तैयार, मेहमानों के लिए बनेंगे 2500 से भी ज्यादा डिशेज..

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Functions: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तारीख नजदीक आ गई है। इस खास और ग्रैंड मौके के लिए अंबानी परिवार ने मेहमानों के लिए एक शानदार मेनू तैयार किया है।
हॉस्पिटैलिटी सेक्शन ने मेहमानों से उनकी सभी जरूरतों का ख्याल रखने के लिए उनके खाने के प्रेफरेंसेस और रेस्ट्रिक्शन को शेयर करने के लिए कहा है। मेहमानों की सभी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, मेहमानों के लिए वर्ल्ड क्लास खाने का अनुभव कराने की प्लानिंग बनाई गई है।
सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो, 25 शेफ की एक विशेष टीम बनाई गई है जो इन फंक्शन के लिए इंदौर से जामनगर के लिए उड़ान भरेगी। फंक्शन में पैन एशियाई कुजीन को महत्ता दी गई है। पारसी से लेकर थाई, मैक्सिकन, जापानी और भी तरह के फूड कुजीन मेहमानों को दिए जाएंगे।
तीन दिन के इस फंक्शन में 2,500 से भी ज्यादा डिशेज परोसी जाएंगी और कोई भी फूड दोहराया नहीं जाएगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि केवल नाश्ते में ही 70 से ज्यादा ऑप्शन शामिल होंगे। लंच में 250 और डिनर में 250 से भी ज्यादा ऑप्शन होने वाले हैं।
शाकाहारी मेहमानों के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। सबसे अनोखी बात यह है कि अंबानी ने अपने मेहमानों को आधी रात का नाश्ता परोसने का भी फैसला किया है।
आपको बता दें, प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 1 मार्च से शुरू होगा और 3 मार्च 2024 तक गुजरात के जामनगर में अंबानी निवास पर होगा। अंबानी मूल रूप से जामनगर के रहने वाले हैं। यह भव्य शादी देश में बहुप्रतीक्षित फंक्शन्स में से एक है। शादी की तारीख अभी भी पक्की होनी बाकी है।
अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन के फाउंडर और अध्यक्ष नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं। राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट और बिजनेसमैन शैला मर्चेंट की छोटी बेटी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











