मेंटल सलमान सना-डेजी संग करेंगे ईलू-ईलू
बॉलीवुड में नये टैलेंट को सबसे ज्यादा मौका देने वाले दो ही नाम है और वो है भट्ट कैंप और दूसरा सलमान खान। इसी परिपाटी को आगे बढ़ाते हुए सलमान खान कैंप की ओर से खबर आ रही है कि उनकी आने वाली फिल्म मेंटल में साउथ के दो चर्चित चेहरे दिखायी पड़ने वाले हैं। जिनमें से एक हैं कन्नड़ अभिनेत्री डेजी शाह और दूसरी हैं सना खान। सना खान को हिंदी दर्शक बिग बॉससीजन 6 की जरिये पहचानते होंगे। कहा तो यह भी जा रहा है कि शो के दौरान ही सलमान ने सना को अपनी फिल्म का ऑफर दिया था।
तो वहीं डेजी शाह कन्नड़ फिल्मों का चर्चित चेहरा हैं। इस फिल्म में कोई भी आयटम नंबर नहीं होगा। फिल्म का निर्माण सलमान खान के छोटे भाई सोहैल खान कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। कहा जा रहा है कि फिल्म अक्टूबर में रिलीज होगी।
सना खान को बिग बॉस सीजन से पहले मेल अंडरवीयर के विज्ञापन में देखा गया था जो कि हद से ज्यादा उत्तेजक होने के कारण काफी चर्चित हुआ था लेकिन बाद में ज्यादा आलोचना होने की वजह से इस विज्ञापन को हटा दिया गया था।
आईये आपको दिखाते हैं सना खान की कुछ चर्चित तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications