2018 की सबसे हटके फिल्म, बैक टू बैक 10 पोस्टर, हर पोस्टर पर मार दीजिए ठप्पा - सुपरहिट!
राजकुमार राव और कंगना रनौत एक बड़ी अजब - अनोखी पिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म का नाम है - मेंटल है क्या। और फिल्म की प्रमोशन स्ट्रैटेजी और भी ज़्यादा ज़बर्दस्त है।
राजकुमार राव और कंगना रनौत स्टारर मेंटल है क्या, हर दिन दो पोस्टर निकाल रही है और यही फिल्म का तगड़ा प्रमोशन प्लान है। अभी तक फिल्म के बारे में किसी को कुछ नहीं पता है। ना ही प्लॉट और ना ही रिलीज़ डेट।

आज भी फिल्म के दो पोस्टर रिलीज़ किए गए हैं। पहले में राजकुमार राव एक बोटियां काटने वाले चाकू से सेब काट रहे हैं। दूसरे में कंगना रनौत, एक बाथटब में सजती दिख रही हैं। हमारी गारंटी है कि 2018 में इससे बेहतर पोस्टर आपने नहीं देखे होंगे।
फिल्म का प्लॉट क्या है फिलहाल किसी को नहीं पता है। फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं और राजकुमार राव - कंगना रनौत की तारीफें करते नहीं थक रही हैं।
वहीं राजकुमार राव का कहना है कि मैंने फिल्म के बारे में सुना था तो मैं बस हैरान रह गया था। वहीं उनका कहना था कि फिल्म की कहानी सुनते ही मेरे होश उड़ गए। इससे बेहतर मुझे कुछ नहीं लगा, मैंने तुरंत हां कर दी।
हर दिन फिल्म के दो पोस्टर निकलेंगे और ये पूरा इस हफ्ते का प्लान है। यानि कि अभी 10 पोस्टर आने बाकी हैं। इसके बाद फिल्म के बारे में बाकी डीटेल्स बाहर आएंगी। कम से कम अभी के लिए ये प्लान सुपरहिट है। जानिए ऐसे ही कुछ सुपरहिट प्रमोशन प्लान -


Click it and Unblock the Notifications
