'बारह आना' शिकागो में

By Staff

राजा मेनन निर्देशित हिंदी फ़िल्म बारह आना को आठ अक्तूबर से शुरु हो रहे शिकागो अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में दिखाया जाएगा.

इस साल 20 मार्च को रिलीज़ हुई इस कॉमेडी फ़िल्म में मुख्य भूमिका में हैं नसीरुद्दीन शाह, विजय राज़ और अर्जुन माथुर.

निर्देशक राजा मेनन फ़िल्म के शिकागो में दिखाए जाने पर बेहद ख़ुश हैं.

उन्होंने बीबीसी को बताया "शिकागो फ़ेस्टिवल एक अहम अमेरिकी फ़िल्म समारोह है इसलिए इसमें चुना जाना आसान काम नहीं. मुझे उम्मीद है कि वहां कुछ ऐसे लोग इस फ़िल्म को देखेंगे जिससे ये और आगे जा सके."

राजा मेनन ने बीबीसी को बताया कि जो फ़िल्म वास्तविकता के करीब हो और एक अलग दुनिया की बात करती हो उसे फ़िल्म समारोहों से बुलावा आ ही जाता है. उन्होंने कहा कि बारह आना में बढ़िया अभिनेता भी हैं जो इसके चुने जाने की वजह हो सकते हैं.

राजा मेनन बारह आना को आर्ट फ़िल्म नहीं बल्कि एक समकालीन वास्तविकता पर आधारित फ़िल्म मानते हैं जो मनोरंजक होने के साथ-साथ भारतीय महानगरों के जीवन का एक खाका खींचती है.

ये फ़िल्म आठ से 21 अक्तूबर तक चलने वाले शिकागो अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में दिखाई जाएगी. इस समारोह में बारह आना तीन दिन यानि 16, 17 और 20 अक्तूबर को दिखाई जायेगी.

दुनिया भर में इस फ़िल्म ने काफ़ी वाहवाही लूटी है. और दिलचस्प बात ये है कि इस फ़िल्म की तारीफ़ आमिर ख़ान, जॉन अब्राहम, इमरान ख़ान, ज़ोया अख़्तर जैसे लोगों ने भी की है.

शिकागो अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में ये फ़िल्म विश्व सिनेमा की श्रेणी में दिखाई जायेगी.

इसके बाद बारह आना न्यू जर्सी, सिएटल और न्यू यॉर्क में भी दिखाई जायेगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X