..................... 'मेंहदी' एक्टर फराज खान का 46 साल की उम्र में निधन Menhadi Actor Faraaz khan passes away at the age of 46 - Hindi Filmibeat

'मेंहदी' एक्टर फराज खान का 46 साल की उम्र में निधन, पूजा भट्ट ने दी जानकारी

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल कितना बुरा रहा है ये तो सभी जानते हैं और इस साल हमने कई सितारों को खोया है। ये साल जाते जाते भी कुछ बुरी यादें छोड़कर जा रहा है। अब बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता फराज खान ने हमें हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। जी हां लंबी बीमारी के बाद उनका निधन बैंगलोर के एक अस्पताल में हुआ है। फराज खान की उम्र सिर्फ 46 साल थी। काफी समय से उनका इलाज चल रहा था और पैसे के तंगी के कारण वो कुछ समय पहले चर्चा में आए थे।

फिलहाल उनकी निधन की आधिकारिक जानकारी अभिनेत्री पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होने लिखा है कि.. 'बहुत ही दुखी मन के साथ इस बात को आपके सामने रख रहीं हूं कि फराज खान का निधन हो गया है और वो हमेश छोड़कर चले गए हैं।

faraaz khan, pooja bhatt, फ़राज़ खान, पूजा भट्ट

इस बात की मैं उम्मीद करती हूं कि अब वो बेहतर दुनिया में होंगे। आप सभी की मदद के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। आप सभी फराज के परिवार के लिए दुआ करें।

वो एक ऐसा जीरो सबके सामने छोड़कर गए हैं जिसे भर पाना मुश्किल होगा।' पूजा भट्ट का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस खबर के सामने आने के बाद काफी ज्यादा दुखी हैं।

फराज खान के इलाज को लेकर मदद की मांग पूजा भट्ट के द्वारा की गई थी जिसके बाद सुपरस्टार सलमान खान ने अस्पताल के सारे बिल भर दिए थे। फराज खान ने मेहंदी, दुल्हन बनूं मैं तेरी और फरेब सहित कई शानदार फिल्मों में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X