..................... मालदीव ने भारतीय टूरिस्ट पर लगाया बैन तो जमकर उड़ा बॉलीवुड स्टार्स का मजाक- मीम्स धड़ल्ले से वायरल | Memes viral on Bollywood celebs after Maldives bans Indian tourists from April 27 - Hindi Filmibeat

मालदीव ने भारतीय टूरिस्ट पर लगाया बैन तो जमकर उड़ा बॉलीवुड स्टार्स का मजाक- मीम्स धड़ल्ले से वायरल

विश्वभर में इस समय सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के केस भारत से आ रहे हैं। साढ़े तीन लाख का आंकड़ा पार हो चुका है।साथ ही कोरोना की दूसरी वेव का असर खतरनाक रूप से देखने को मिल रहा है। मौत का आंकड़ा भी हैरान करने वाला है। ऐसे में मालदीव सरकार ने भारतीय टूरिस्ट्स पर बैन लगा दिया है। मालदीव के द्वारा लगाए गए इस बैन के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड से जुड़े मीम्स खूब वायरल हुए।

सिर्फ मालदीव ने ही नहीं कोरोना महामारी को देखते हुए यूके, हॉन्ग कॉन्ग, कनाडा, सिंगापुर, ईरान जैसे देशों ने अस्थायी तौर पर भारत से जाने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है। इसी लिस्ट में मालदीव का नाम भी है।मालदीव के पर्यटन विभाग ने रविवार को भारतीय टूरिस्टों पर अस्थायी रूप से रोक लगाई है।

Memes

पिछले कुछ दिनों से मालदीव खासा चर्चा में बना हुआ। इसकी वजह है बॉलीवुड सेलेब्स। टाइगर श्रॉफ, दिशा पटानी, रणबीर कपूर, जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट, सारा अली खान से लेकर अन्य सितारे कोरोना काल में छुट्टियां मनाने मुंबई छोड़कर मालदीव पहुंचे थे। ये सभी सितारे सोशल मीडिया पर खासा ट्रोल भी हुए थे। अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से मीम्स वायरल हो रहे हैं।

आलिया भट्ट से लेकर दिशा पाटनी को खूब ट्रोल किया गया। शोभा डे से लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अश्विनी अय्यर जैसे तमाम स्टार्स ने मालदीव वेकेशन पर गए स्टार्स की आलोचना की थी। लोगों ने ट्रोल करते हुए इन स्टार्स को सवेंदनहीन बताया था।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रोते हुए

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रोते हुए

एक यूजर ने आलिया भट्ट, रणबीर कपूर की रोती हुई तस्वीर शेयर की तो इसमें टाइगर और दिशा का मायूस चेहरा भी दिखाया। इस यूजर ने मालदीव द्वारा लगाए गए बैन के बाद इन चारों सितारों का इस अंदाज में मजाक उड़ाया।

जेठालाल फिर मीम्स में अव्वल

जेठालाल फिर मीम्स में अव्वल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल के जेठालाल एक बार फिर मीम्स जगत में अव्वल पर रहे। इस मीम्स पर लिखा है, कम से कम इसे तो रहने दो। इसका मतलब ये है कि बॉलीवुड सेलेब्स का हाल इस समय जेठालाल जैसा है जिसके बाद उनकी हालत कुछ ऐसी नजर आ रही है।

गजब का मजाक उड़ा डाला

गजब का मजाक उड़ा डाला

स्वदेश नाम का एक पोस्टर बनाया जिसमें जाह्नवी कपूर से लेकर आलिया भट्ट, सारा अली खान, रणबीर कपूर, दिशा पाटनी, समेत सितारों की फोटो एडिट करके उनका मजाक उड़ाया।

मालदीव का ग्लैमर खत्म

मालदीव का ग्लैमर खत्म

एक यूजर ने सारा अली खान कैटरीना कैफ, जाह्नवी कपूर और आलिया भट्ट की स्विमिंग पूल की फोटो शेयर करके लिखा, अब मालदीव का ग्लैमर खत्म हो गया है।

अनुष्का का रोता चेहरा

अनुष्का का रोता चेहरा

अनुष्का शर्मा की फिल्म से उनका रोता चेहरा लेकर यूजर ने बॉलीवुड सेलेब्स का मजाक उड़ाया। इस पर लिखा है, मेरी लाइफ इतनी भी सिंपल नहीं है।

मैं क्या मर जाऊं - शहनाज गिल

मैं क्या मर जाऊं - शहनाज गिल

बिग बॉस की शहनाज गिल का ये डायलॉग खूब फेमस हुआ रहता है, मैं क्या मर जाऊं। अब यूजर ने इसका इस्तेमाल करके बॉलीवुड सेलेब्स का मजाक उड़ाया।

नाना पाटेकर भी मीम्स में दिखे

नाना पाटेकर भी मीम्स में दिखे

वेलकम फिल्म में नाना पाटेकर के किरदार मीम्स जगत में खूब छाया रहता है। नाना पाटेकर का डायलॉग, सह लगें थोड़ा... इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X