डॉन दाऊद इब्राहिम की गर्लफ्रेंड ने 'सूर्यवंशी' पर निकाली भड़ास, बोलीं- इस्लामफोबिया को बढ़ावा !
अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी बाॅक्स आफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा विवाद जारी है। एक तरफ जहां अक्षय कुमार की इस फिल्म के जबरदस्त एक्शन को पसंद किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ सूर्यवंशी के कंटेंट को लेकर विवाद लगातार जारी है।
सूर्यवंशी के कंटेंट पर इस बार आवाज उठाई है पाकिस्तान की एक्ट्रेस महविश हयात ने। जी हां, महविश हयात ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिख कर फिल्म के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। महविश हयात ने अक्षय कुमार की सूर्यवंशी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस तरह से इस्लामफोबिया को बढ़ावा दिया जा रहा है।

आपको बता दें कि बीते कुछ साल से इस बात को मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महविश हयात डॉन दाऊद इब्राहिम की गर्लफ्रेंड हैं। सूर्यवंशी फिल्म की कहानी पर निशाना साधते हुए महविश हयात ने ट्वीट किया है कि बॅालीवुड की हालिया फिल्म सूर्यवंशी इस्लामफोबिया को बढ़ावा देती है।

महविश हयात ने लिखा
महविश हयात ने लिखा है कि हॉलीवुड में चीजें बदल रही हैं। मुझे इस बात की उम्मीद है कि सीमा पार लोग भी इसका पालन करेंगे। मैंने जैसा कहा है कि अगर सही तरीके से नहीं दिखा सकते हैं तो कम से कम मुसलमानों को दिखाने के तरीके को लेकर निष्पक्ष रहें। नफरत नहीं पुल बनाओ। गौरतलब है कि पिछले साल से ही मीडिया में महविश हयात और दाऊद के रिश्ते की चर्चा शुरू है।

महविश को गैंगस्टर गुड़िया नाम से भी जाना जाता
यह कहा जा रहा है कि महविशको कई बड़े प्रोजेक्ट्स दिलाने में मदद भी दाऊद ने की है। यहां तक कि महविश को गैंगस्टर गुड़िया नाम से भी जाना जाता है। साल 2019 में टॉपसेक्सिएस्ट एशियन फीमेल की लिस्ट में भी महविश हयात का नाम शामिल रहा है। महविश एक्ट्रेस होने के साथ सिंगर भी हैं। महविश हयात को पाकिस्तान के नागरिक पुरस्कारों में से एक तमगा-ए-इम्तियाज से भी नवाजा गया है।

रोहित शेट्टी दे चुके हैं सूर्यवंशी पर जवाब
हाल ही में फिल्म में अच्छे मुस्लिम और बुरे मुस्लिम सीन पर विवाद होने के सवाल पर रोहित शेट्टी ने जवाब देते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं आपसे सवाल करूं कि जयकांत शिकरे सिंघम में एक हिंदू मराठी थे। फिर दूसरी फिल्म में एक हिंदू बाबा थे। फिर सिंबा में दुर्वारानाडे फिर से मराठी थे।

सूर्यवंशी की कमाई
रोहित शेट्टी ने यह भी कहा किइन तीनों में निगेटिव किरदार हिंदू थे तो फिर यह कोई समस्या नहीं है। इन सारे विवादों से दूर होते हुए मीडियारिपोर्ट अनुसार सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस पर 155 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। सूर्यवंशी ने अपने दूसरे वीकेंड पर 34 से 35 करोड़ की कमाई की है।


Click it and Unblock the Notifications