30 की उम्र में मेहरीन पीरजादा के घरवालों ने करा दी अरेंज मैरिज, दुल्हन का पेस्टल लुक देख रोमांटिक हुआ दूल्हा

Mehreen Pirzada Wedding Photos: फिल्म इंडस्ट्री में सिक्का जमाने के बाद करियर के पीक पर अभिनेत्री मेहरीन पीरजादा ने शादी कर ली है। मेहरीना ने अपनी शादी की काफी सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो गई हैं। मेहरीन की शादी की तस्वीरों में उनका ब्राइडल लुक सबसे ज्यादा चर्चाओं में है।

Mehreen Pirzada Wedding Photos

मेहरीन पीरजादा की शादी की तस्वीरें

शादी की इन तस्वीरों में कोई भी रस्म की तस्वीरें नहीं है सारी तस्वीरों में दूल्हे और दुल्हन का रोमांस ही देखने को मिल रहा है। बता दें कि मेहरीन ने अर्श औलक के साथ शादी रचाई है। शादी काफी सिंपल अंदाज में दोस्तों और परिवार के बीच हुई है।

मेहरीना पीरजादा का ब्राइडल लुक

शादी में मेहरीन के लुक की बात करें तो इस दौरान वो पेस्टल पिंक लहंगे में ड्रीमी ब्राइल लुक में बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। इस लुक को और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने के लिए हसीना ने हैवी डायमंड नेकलेस कैरी किया था। इसके साथ ही वेडिंग लुक को परफेक्शन देने के लिए दूल्हे अर्श औलक ने भी मेहरीन से ट्विनिंग करती हुई शेरवानी कैरी की।

मेहरीन-अर्श का शादी वाला रोमांस

सामने आई तमाम तस्वीरों में अर्श मेहरीन को किस करते और उनपर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं मेहरीन भी उनकी बाहों में सिमटी काफी सुकून में नजर आ रही हैं। शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए मेहरीन ने कैप्शन में शादी की तारीख लिखी है। इसके साथ ही उन्होंने अर्श दी मेहर का हैशटैग भी इस्तेमाल किया।

वायरल हो रही है ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें

शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही काफी तेजी से वायरल हो गई। इसते साथ ही तमाम फैंस और सेलेब्स इस न्यूली वेड कपल को जमकर बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X