निर्माता-निर्देशक प्रकाश मेहरा नहीं रहे

अस्पताल के मुताबिक प्रकाश मेहरा निमोनिया से पीड़ित थे और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था.
सत्तर के दशक की शुरुआत में 'जंजीर' जैसी सफ़ल फ़िल्म बनाकर उन्होंने काफ़ी सराहना बटोरी.
इसी फ़िल्म में बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन को उन्होंने मौका दिया था.
इसके बाद मेहरा और बच्चन की जोड़ी वाली सात में से छह फिल्में सुपरहिट रहीं.
दोनों की आख़िरी फ़िल्म 'जादूगर' थी. वर्ष 1989 में आई यह फ़िल्म नहीं चल सकी.
निर्देशक मेहरा और अभिनेता बच्चन की साथ की हिट फ़िल्मों की सूची में 'जंजीर' के अलावा 'मुकद्दर का सिकंदर', 'लावारिस', 'नमक हलाल', 'शराबी' और 'हेराफेरी' शामिल है.
बॉलीवुड की अहम हस्तियों को प्रकाश मेहरा की तबीयत बिगड़ने का पता तभी चला जब ख़ुद अमिताभ बच्चन उनसे मिलने अस्पताल पहुँचे.


Click it and Unblock the Notifications











