ICU में एक्टर फराज़ खान, मैंने प्यार किया छोड़ी तब हुआ था सलमान खान का डेब्यू
मेहंदी, दुलहन बनूं मैं तेरी जैसी फिल्मों के हीरो, बॉलीवुड एक्टर फराज़ खान बेंगलुरू के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उनके ईलाज के लिए उनका परिवार दान इकट्ठा कर रहा हैं। परिवार ने फैन्स को फ़राज़ के ईलाज के लिए पैसों की मदद करने की गुज़ारिश की है।
फ़राज़ फिलहाल ICU में भर्ती है और एक fundraiser के ज़रिए उनके लिए पैसे इकट्ठे किए जा रहे हैं। इस लिंक को शेयर करते हुए पूजा भट्ट ने भी फैन्स से गुज़ारिश की और कहा कि फ़राज़ की मदद करिए।

उनके परिवार के एक सदस्य ने बताया कि पिछले एक साल से उन्हें खांसी की शिकायत थी। जब कोरोना के समय ये दिक्कत बढ़ी तो उन्होंने डॉक्टर को दिखाया और डॉक्टर ने तुरंत उन्हें भर्ती हो जाने को कहा। बेंगलुरू के विक्रम अस्पताल में भर्ती करने के लिए एंबुलेंस आई।
लेकिन रास्ते में ही उन्हें तीन मिर्गी के तीन दौरे पड़े और वो हिलने डुलने की स्थिति में भी नहीं रहे। फिलहाल उनके ईलाज के लिए 25 लाख रूपये की ज़रूरत है जिसमें लगभग 7 लाख रूपये इकट्ठे हो गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











