कभी मॉल में की कालीन साफ, एक्टिंव छोड़ सिंगर बना ये स्टारकिड, तीन शादियां कर 5 बच्चों का बना पिता
Lucky Ali Struggle Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे काफी सारे स्टारकिड्स हैं जिन्होंने बतौर एक्टर या फिर डायरेक्टर बनने से पहले इंडस्ट्री में या फिर इंडस्ट्री के बाहर छोटे-मोटे काम किया। लेकिन बाद में खुद का मुकाम हासिल किया। आज हम आपको एक ऐसे ही स्टार्टड के बारे में बताने वाले हैं जो बॉलीवुड स्टार का बेटा हुआ करता था। लेकिन कॉर्पोरेट क्लीनिंग का काम करता था और बाद में उसने तीन शादियां की और पांच बच्चों का पिता भी है।

दरअसल हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार महमूद के बेटे की। मोहम्मद एक एक्टर ही नहीं बल्कि बहुत ही बेहतरीन कॉमेडियन और डायरेक्टर भी थे। लेकिन उनके बड़े बेटे लकी ने अपने दम पर अपना करियर बनाया। वह एक्टिंग में तो फेल हो गए थे लेकिन उनकी सिंगिंग काफी बेहतरीन थी और वह म्यूजिशियन बने।
लकी अली का असली नाम मकसूद मोहम्मद अली है। फिल्मी परिवार में बड़े हुए लकी, एक्टिंग के बजाए म्यूजिक को चुन बैठे। उन्होंने सुर और जॉगर्स पार्क में एक्टिंग की थी। लेकिन इसके बाद में वह कभी भी एक्टिंग में नजर नहीं आए।
लोकप्रियता हासिल करने से पहले लकी अली ने कई तरीके की छोटी-मोटी नौकरियां भी की है। उन्होंने कालीन साफ करना और समुद्र में तेल की रिफाइनरी में भी काम किया। साल 1996 में लकी ने अपना पहला एल्बम 'सुनो' रिलीज किया। इस एल्बम ने भारतीय पॉप म्यूजिक में मानो क्रांति ला दी थी और घर-घर में वह काफी मशहूर हो गए थे।
सुनो की सक्सेस ने लकी को भारत के सबसे बड़े गैर फिल्म संगीत सितारों में से एक बना दिया था। ये वो वक्त था जब बॉलीवुड में म्यूजिक का दबदबा हुआ करता था। उन्होंने इंडी पॉप के जरिए अपना एक बड़ा फैन बेस बना लिया था। साल 1990 के मिड से लेकर 2000 के दशक के शुरुआती सालों में लकी ने काफी लोकप्रियता हासिल की। लकी अली ने अपनी आवाज और स्टाइल से करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया था।
अगर हम लकी अली के निजी जीवन की बात करें तो उनकी पहली पत्नी न्यूजीलैंड में जन्मी मेघन जेन मैकक्लेरी थी। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाया और दोनों की दो बच्चे भी थे। बाद में लकी ने अनाहिता के साथ में शादी की और उनके भी दो बच्चे हुए। यह शादी भी टूट गई।
बाद में लकी अली की तीसरी शादी पूर्व ब्रिटिश ब्यूटी क्वीन केट एलिजाबेथ हेलम से हुई। इनका एक बेटा हुआ और इस हिसाब से लकी अली के पांच बच्चे हो गए थे। लेकिन अभी के वक्त में लकी अली अकेले रहते हैं और उनके बच्चे कभी-कभी उनके साथ में रहने आ जाते हैं।
पिछले कुछ सालों से लकी अली खेती और घोड़े पालने जैसे शौक अपने पूरे कर रहे हैं। अभी के वक्त में भी लकी अली स्टेज परफॉर्मेंस देते हैं। लगभग तीन दशक बाद भी उनके म्यूजिक के दीवाने आज भी बड़ी संख्या में मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications