शादी करने वालीं है मेघना नायडू
बॉलीवुड अभिनेत्री मेघना नायडू अभिनेता कुशल पंजाबी के साथ अगले महीने शादी करने वाली है। आंध्र प्रदेश की रहने वाली मेघना को वीडियो एलबम कलियो का चमन से ख्याति मिली थी।
मेघना ने दक्षिण की फिल्मों में भी काम किया है जिसमें सिम्बू के साथ श्रवणा और शरतकुमार के साथ वैथेस्वरम का नाम प्रमुखता से लिए जा सकते है।
नृत्य क्षमता के लिए विख्यात मेघना ने कई समारोहों में अपने नृत्य का जलवा बिखेरा है।


Click it and Unblock the Notifications











