शादी के 10 साल बाद पिता बनने वाले हैं RRR सुपरस्टार, फैंस के साथ इस तरह शेयर की खुशखबरी

By Filmibeat Desk
megastar-ram-charan-and-upasana-kamineni-are-expecting-their-first-child-shared-good-news-with-fans

Ram Charan and Upasana Kamineni: मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ खुशखबरी शेयर करते हुए घोषणा की है कि उनके बेटे अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला जल्द ही पेरेन्ट्स बनने वाले हैं। उन्होंने भगवान हनुमान की एक तस्वीर के साथ पोस्ट शेयर किया है।

चिरंजीवी ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "श्री हनुमान जी के आशीर्वाद से हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उपासना और राम चरण अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। प्यार और आभार के साथ सुरेखा और चिरंजीवी कोनिडेला, शोभना और अनिल कामिनेनी।"

बता दें कि RRR सुपरस्टार राम चरण शादी के 10 साल बाद पिता बनने वाले हैं। सुपरस्टार के फैंस इस खुशखबरी का जश्न मना रहे हैं। कोई शक नहीं कि राम चरण के साथ 2023 काफी खास होने वाला है।

इस साल जुलाई में राम चरण और उपासना ने इटली में अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मनाई थी। इनकी लव स्टोरी भी काफी खूबसूरत सी है। राम चरण और उपासना कॉलेज में एक-दूसरे से मिले थे। दोनों एक साल डेट करने के बाद 14 जून 2012 को शादी के बंधन में बंध गए।

खास बात है कि जुलाई में उपासना के प्रेग्नेंट होने की खबरों ने खूब सुर्खियां बनाई थीं, लेकिन उन्होंने इससे साफ इंकार कर दिया था और कहा था कि वह अभी बच्चा नहीं चाहती हैं।

इतना ही नहीं, बल्कि राम चरण ने भी अपने इंटरव्यूज में कहा था कि अभी उनका परिवार आगे बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है। उनका कहना था कि सिनेमा ही उनका पहला प्यार है और मेगास्टार चिरंजीवी का बेटा होने के नाते उनके पास फैन्स को खुश करने की बड़ी जिम्मेदारी है।

बहरहाल, फिल्मों की बात करें तो राम चरण वर्तमान में फिल्ममेकर शंकर के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। निर्माताओं ने हाल ही में खुलासा किया कि एसजे सूर्या को RC 15 में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना गया है। इस प्रोजेक्ट में कियारा आडवाणी भी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: ram charan राम चरण
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X