मेगास्टार कमल हसन ने 'कांतारा' देखने के बाद ऋषभ शेट्टी को लगाया फोन, जानिए क्या कहा

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे करने के बाद भी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। फिल्म ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही है, बल्कि देश- दुनिया में कई कोई इसकी तारीफ कर रहा है। कई मशहूर हस्तियों ने भी फिल्म को सराहा है और इस लिस्ट में मेगास्टार कमल हसन का नाम भी जुड़ चुका है।
रजनीकांत जैसे दिग्गज कलाकार द्वारा फिल्म की तारीफ के बाद, कमल हसन ने भी कांतारा की सराहना की है। मेगास्टार ने कल कांतारा देखी और फिल्म की तारीफों के पुल बांध दिए। उन्हें फिल्म इतनी अपीलिंग लगी कि उन्होंने ऋषभ शेट्टी को फोन किया और कहा कि इस तरह की कहानी बहुत प्रेरणादायक है।
कांतारा के स्टोरीलाइन की हर ओर सराहना हो रही है। फिल्म ने थियेटरों 50 दिन पूरे कर लिए हैं और अभी भी विश्व स्तर पर 1000+ स्क्रीन पर चल रही है। फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया, यूके, कनाडा, यूएई और यूएसए में भी 50 दिन पूरे कर लिए हैं। भारत में, फिल्म अभी भी 900+ स्क्रीनों पर चल रही है। यह आंकड़ा फिल्म और किरदार की ताकत को दर्शाता है, जिसने बॉलीवुड और हॉलीवुड की सभी बड़ी रिलीज के बीच अपना सफर जारी रखा।
महज 16 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 और आरआरआर के बाद साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही है। बता दें, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक 378 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जबकि कमाई अभी भी जारी है। उम्मीद है कि यह 400 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।
कहना गलत नहीं होगा कि कांतारा लोगों के लिए एक ऐसी शानदार ट्रीट है जिसे किसी को भी मिस नही करना चाहिए। यह क्राफ्ट, कल्चर और तकनीकी प्रतिभा का एक परफेक्ट मेल है।


Click it and Unblock the Notifications











