आज भी कैमरे के सामने आने से डरते हैं अमिताभ

अमिताभ ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहते हैं कि कल यानि मंगलवार को फिर से कैमरे को फेस करने से डर लग रहा है। मुझे ऐसा लग रहा इस बार फिर मेरी परीक्षा होगी और मैं उसमें फेल हो जाउंगा।
68 वर्षीय अमिताभ ने हाल ही में राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'डिपार्टमेंट' की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म ची शूटिंग के दौरान अमिताभ की पसली में चोट भी लगी थी। उनका कहना है कि वह अभी भी कई फिल्मों के स्क्रिप्ट्स पढ़ रहे हैं।
बिग बी आगे लिखते हुए कहते हैं कि 'अभी भी कुछ स्क्रिप्ट्स को पढ़ना और उन्हें फाइनल करना बाकी है। सचमुच सिक्रप्ट्स फाइनल करने में भी बहुत टेंशन होती है। मेरे लिए कितनी खुशी की बात होती अगर यह काम कोई और मेरी जगह पर कर देता।'


Click it and Unblock the Notifications











