अमिताभ स्टार ऑफ द मिलेनियम चुने गए तो क्यों आयी शर्म?

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जो कुछ भी करते हैं वो अपनेआप में अतुलनीय होता है। लेकिन पिछले चालीस सालों से बॉलीवुड की सेवा कर रहे अमिताभ बच्चन को आज भी लोगों के सामने शर्म आये तो लोगों को अचरज तो होगा ही ना।

इस अचरज वाली बात का जिक्र अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग एसआरबच्चन डॉट टंबलर डॉट कॉम पर किया है। अमिताभ को बुधवार को बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड समारोह के दौरान स्टार ऑफ द मिलेनियम अवार्ड से सम्मानित किया गया।

उसी बारे में जिक्र अमिताभ ने अपने ब्लॉग में किया है। अमिताभ ने लिखा है कि "दर्शक मेरे लिए खड़े हो गए..सबके सामने यह कितना शर्मिदा करने वाला था। मैंने तुरंत ही सबको हाथ से बैठ जाने का इशारा किया..कुछ तो बैठ गए, पर कुछ खड़े ही रहे..यह और भी शर्मिदा करने वाला था।"

इस सम्मान समारोह में सलमान खान, करीना कपूर, सन्नी लियोन, एली अवराम, नकुल मेहता और मुक्ति मोहन द्वारा कुछ जबर्दस्त प्रस्तुतियां भी दी गईं।

इसके अलावा समारोह में शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर, श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ रॉय कपूर, राकेश रोशन, फरहान अख्तर, अयान मुखर्जी, रोहित शेट्टी और तिग्मांशु धूलिया भी आए थे। बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स-2013 का प्रसारण 31 दिसंबर को स्टार प्लस पर किया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह ने बॉक्सऑफिस पर सफलता पूर्वक बिजनेस किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक अंहिसाकारी व्यक्ति का रोल निभाया है जो कि अपने बेटे के लिए न्याय मांगने के लिए अनशन पर बैठ जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X