शहंशाह ने हासिल की ट्विटर पर बादशाहत, 70 लाख फालोअर्स
जिसके लिए अमिताभ ने अपने चाहने वालों का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है। शायद अमिताभ की यही विनम्रता ही उन्हें लोगों का दिवाना बनाती है।71 वर्षीय बिग बी ने बुधवार को ट्वीट किया, "आप सभी का धन्यवाद। ट्विटर पर मुझे चाहने वालों की संख्या 70 लाख से अधिक है।"
अमिताभ बच्चन ट्विटर पर अब तक 26,856 बार ट्वीट कर चुके हैं और 840 लोगों को फोलो करते हैं। वह इस मंच का प्रयोग अपनी दिनचर्या के बारे में प्रशंसकों को बराबर अवगत कराने, खास मौकों पर बधाई देने, अपने गहन विचारों और साथ ही कुछ मुद्दों पर अपनी राय देने के लिए करते हैं। वह एक सक्रिय ब्लॉगर भी हैं। उनका ब्लॉग उनके विचारों का संग्रह है।
पिछले चालीस चाल से हिंदी सिनेमा की बदस्तूर की सेवा कर रहे अमिताभ बच्चन ने सारे फार्मेट में अपने आप को अव्वल साबित किया है। तभी तो उनके चाहने वालों में अगर कोई 70 साल का व्यक्ति है तो वहीं 10 साल का छोटा बच्चा भी है।


Click it and Unblock the Notifications
