मैं खुशी कपूर के साथ काम करना चाहूंगा लेकिन कर नहीं रहा हूं - मीज़ान जाफरी
जावेद जाफरी के बेटे मीज़ान जाफरी ने हाल ही में बेला सहगल की बेटी और संजय लीला भंसाली की भतीजी शरमीन सहगल के अपोज़िट मलाल नाम की फिल्म से अपना डेब्यू किया है। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर ना चली हो लेकिन मीज़ान के काम की काफी तारीफ की जा रही है। अब हाल ही में मीज़ान ने खुशी कपूर के साथ अपने डेब्यू पर बात की।
दरअसल, खबरें थीं कि मीज़ान अपना डेब्यू, श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर के साथ करने जा रहे हैं। ये धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म होगी। लेकिन फिर उनका डेब्यू मलाल से हो गया। अब इस बारे में बात करते हुए मीज़ान ने इन सभी खबरों को गलत बताया।

मीज़ान ने साफ किया कि एक चैट शो में करण जौहर से पूछा गया कि आने वाले स्टार्स में किसमें उन्हें उम्मीदें दिखती हैं तो करण जौहर ने मीज़ान और खुशी का नाम लिया जिसे ऐसा समझा गया कि दोनों साथ में धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म में काम कर रहे हैं। इसके बाद खबरें बनती गईं और बढ़ती गईं।
मीज़ान का कहना है कि लोगों ने करण जौहर की बात का गलत मतलब निकाला। हालांकि मीज़ान साफ करते हैं कि भविष्य में वो खुशी कपूर के साथ ज़रूर काम करना चाहेंगे। मीज़ान ने बताया कि खुशी और जान्हवी दोनों ही उनके स्कूल की जूनियर हैं और वो दोनों को बहुत ही अच्छे तरीके से जानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











