अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली से शादी करना चाहते हैं मीजान जाफरी, जानिए क्यों बोली ये बात
अभिनेता जावेद जाफरी के सुपुत्र मीजान जाफरी ने कुछ समय पहले फिल्म मलाल से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और उनको इस फिल्म के लिए काफी पसंद किया गया था। इसके बाद से ही लगातार वो खबरों में रहते हैं और इस फिल्म के लिए उनकी बात होती रहती है। लेकिन इस समय जो खबर चर्चा में है वो काफी चौकाने वाली है क्योंकि उनके रिलेशनशिप को लेकर कुछ वायरल हुआ है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि वो अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली को डेट कर रहे हैं।
अब उन्होने खुद कुछ ऐसा बोल दिया जिससे वो सारी अफवाहें सच जैसी लग रही हैँ। उन्होने जूम को दिए इंटरव्यू में कहा है कि वो नव्या नवेली से शादी करना चाहते हैं। अरे.. आप चौंकिए मत क्योंकि यहां पर एक क्विज खेला जा रहा था।

जिसमें मीजान जाफरी को 3 ऑप्शन दिए गए थे कि मारने, शादी करने और हुक अप करने के लिए आप सारा अली खान, नव्या नवेली नंदा और अनन्या पांडे में किसको पसंद करेंगे?
इसपर मीजान ने कहा कि वो अनन्या को मारना चाहेंगे, सारा अली खान से हुकअप करेंगे और नव्या नवेली नंदा से शादी करेंगे।
इसके बाद से ये बात काफी चर्चा में है और लोगों कहना है कि उन्होने दिल की बात कह दी है। बता दें कि नव्या नवेली नंदा अक्सर किसी ना किसी कारण चर्चा में बनी रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











