..................... MeeToo: Farhan akhtar speaks on Sajid khan and said he felt very guilty - Hindi Filmibeat

MeToo: फरहान अख्तर बोले साजिद खान की हरकत से शर्मिंदा हूं, उसको पहचानने में भूल हुई

फरहान अख्तर उन अभिनेताओं में से हैं जो कि हर विषय में अपनी बेबाक राय सामने रखते हैं औंर अक्सर खुलकर बोलते नजर आते हैं। इस बार उन्होने अपने चचेरे भाई साजिद खान पर लगे सेक्सुअल हैरेसमेंट के गंभीर आरोपों पर बात की हैं और उनका कहना है कि ये काफी दुखद है और मै जान ही नहीं पाया कि ये कब हो गया। अगर मुझे पता होता तो मैं पहले ही इस बात को सामने ला चुका होता।

फरहान अख्तर ने कहा कि जब आपके परिवार के साथ कुछ ऐसा होता है तो आप काफी ज्यादा अपने आपको अपराध बोध महसूस करतें हैं और इसकी सजा सिर्फ मांफी मांगने से पूरी नहीं हो सकती हैं बल्कि इस मामले को अदालत तक जाना ही चाहिए।

farhan akhtar, sajid khan, me too, फरहान अख्तर, साजिद खान, मी टू

उन्होने ये भी कहा कि वो काफी ज्यादा शर्मिंदा हैं कि साजिद खान ने इस तरह की हरकतें की हैं और सबकुछ पता होने के बाद भी अगर मैं कुछ ना बोलूं तो ये सबसे बड़ा ढोंग होगा।

देर में अपनी बात रखने को लेकर फरहान अख्तर ने कहा कि वो उस महिला का निर्णय है कि वो अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा कब रही है फिर चाहे वो 10 साल बाद हो या 20 साल बाद हो।

गौरतलब है कि फिल्म हमशकल्स की एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने बताया कि किस तरह साजिद ने महीनों तक शारीरिक, मानसिक शोषण किया। इसकी शुरुआत तनुश्री दत्ता की थी जिसके बाद ये सिलसिला काफी आगे बढ़ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X