फैंस की चाहत से भावुक हुए अमिताभ
शायद इसी लिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपने चाहनेवालों के दिलों में छत्र राज करते हैं क्योंकि जितना दर्शक उन्हें प्रेम करते हैं उससे कहीं ज्यादा वो ही अपने चाहने वालों के लिए अपने दिल में प्यार औऱ सम्मान रखते हैं।
अमिताभ इन दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'द ग्रेट गट्सबाय' के प्रमोशन में व्यस्त हैं जिनमें वह मेयर वुल्फशीम की भूमिका में हैं। न्यूयार्क में जब वह अपनी फिल्म के प्रीमियर के लिए पहुंचें तो दर्शकों का एक बहुत बड़ा वर्ग उनसे हाथ मिलाने के लिए व्याकुल हो उठा।
जिनके जोश को देखकर को अमिताभ बच्चन की आंखे भर आयीं तो वहीं दूसरी तरफ अमिताभ से मिलने वाले उनके फैंस भी भावुक हो उठे। अपने इमोशंस को शेयर करते हुए अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा है कि अपने प्रशंसकों के बड़े परिवार से मिलना अच्छा लगा।
वे बेहद विनम्रता से मिले, मुझे इतना सम्मान और प्यार दिया। असली विजेता वहीं हैं। मैं जानता हूं उनके लिए यह बहुत भावुकता भरा क्षण होता है, जब वे हमसे मिलते हैं, लेकिन मत भूलिए मेरे लिए भी यह पल इतना ही भावुक था। आपकी आंखों में आंसू देखना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। मैं दुआ करता हूं आप सदा हंसे मुस्कराए।
मालूम हो कि अमिताभ बच्चन की हॉलीवुड फिल्म 15 वें अंतर्राष्ट्रीय कांस फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी जो कि 15 मई से शुरू हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
