..................... Meeta Vashisht back in 'Kahani Ghar-Ghar...' | 'कहानी घर-घर...' में मीता की वापसी - Hindi Filmibeat

'कहानी घर-घर...' में मीता की वापसी

By Staff

Meeta Vashisht
एकता कपूर के टीवी शो कहानी घर-घर की में मीता वशिष्ट की वापसी हो गई है. बताया जाता है कि वापसी करने के बाद उसकी भूमिका को ज्यादा महत्वपूर्ण बनाया गया है.

मीता इसमें तृष्णा की भूमिका कर रही है जो कि एक सफल वकील होती है. इसमें वह अग्रवाल परिवार के लिये सबसे बडा खतरा बनकर उभरेगी. मीता की इस वापसी को उसकी लोकप्रियता का पैमाना भई माना जा रहा है।

वहीं दूसरी तरफ मीता इस शो में वापसी करने के बाद बेहद खुश है. उसने कहा कि दर्शक चाहते थे कि वह कहानी घर-घर की में वापसी करे.

मीता ने कहा कि उसे पाकिस्तान, सउदी अरेबिया आदि के कई लोगों ने कहा कि वे उसे इस शो में वापस लौटते हुए देखना चाहते हैं.

यानी कि मीता के प्रशंसकों की इच्छा अब पूरी हो गई है. अब एकता कपूर को भी मान लेता चाहिए कि सिर्फ वे अपने दम पर दर्शकों के दिल-दिमाग पर कब्जा नहीं कर सकतीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X