Oooo.. तो ये न्यूकमर हैं टाईगर श्राफ की गर्लफ्रैंड !

[बॉलीवुड न्यूज] टाईगर श्राफ अपनी फिल्म बागी से काफी सूर्खियां बटोर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में साजिद नाडियावाला टाईगर को बिल्कुल अलग अंदाज में पेश करने वाले हैं और इसके लिए टाईगर काफी मेहनत भी कर रहे हैं। इस फिल्म में टाईगर के साथ हैं श्रद्धा कपूर।

बहरहाल, क्या आपको पता है कि श्रद्धा से पहले भी एक एक्ट्रेस को बागी के लिए फाइनल किया गया था। जी हां, वह एक्ट्रेस हैं दिशा पटानी। 2013 में मिस इंदौर में फर्स्ट रनर अप रह चुकी दिशा आजकल टाईगर के साथ काफी समय गुजार रही हैं।

कई बार दोनों को बांद्रा में भी ड्राइव करते स्पॉट किया गया है। वहीं खबरों की माने तो दोनों एक ही जिम जाते हैं और वर्कआउट भी साथ ही करते हैं। 'बागी' से बाहर होने के बावजूद दिशा को टाईगर के साथ अच्छा वक्त बिताते देखा जा रहा है।

'बागी' में दिखेगा टाईगर श्राफ का जीरो फिगर..8 पैक एब्स गायब!

दिशा काफी समय से बॉलीवुड में डेब्यू करना चाह रही हैं। उन्होंने करण जौहर प्रोडक्शन की 'नो सेक्स प्लीज' भी साइन की थी, जो डिब्बे में चली गई। उसके बाद उन्हें एकता कपूर की फिल्म के लिए भी लॉक किया गया था। लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म फ्लोर तक नहीं आ पाई।

फिलहाल, टाईगर और दिशा अपने रिलेशन को बाहर नहीं आने देना चाहते। लिहाजा, दोनों कभी भी एक-दूसरे के बारे में चर्चा करते नहीं दिखते। लेकिन हाल ही में दिशा ने टाईगर का एक डांस वीडियो शेयर किया था।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X