'हाउसफुल 4' से जुड़े तीन और एक्टर्स, अक्षय कुमार के साथ कॉमेडी धमाका!
साजिद नाडियाडवाला अपने बैनर तले हाउसफुल 4 को बड़े से बड़ा स्तर का बनाना चाहते हैं और इसके लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ रहे। फिल्म के मुख्य कास्ट अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल और कृति सैनन के बाद.. अब बतौर सर्पोटिंग कास्ट बोमन ईरानी, जॉनी लीवर और चंकी पांडे भी फाइनल हो चुके हैं। जबकि अभी दो एक्ट्रेस और कुछ और सर्पोटिंग कास्ट का फाइनल होना बाकी है।
सनी देओल, सलमान और धमाकेदार रीमेक, सुपरस्टार की एंट्री ऐसी होगी!
कोई शक नहीं कि हाउसफुल 4 काफी धमाकेदार होने वाली है। फिल्म 2019 की दिवाली पर रिलीज होगी। हाल ही में निर्माता- निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने खुलासा किया है हाउसफुल 4 का बजट लगभग 180 से 200 करोड़ तक का रखा गया है। यह बॉलीवुड की सबसे मंहगी कॉमेडी फिल्म होगी।

साजिद खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कियरा आडवाणी और दिशा पटानी के जुड़ने की भी अफवाहें हैं.. जो रितेश और बॉबी दे साथ नजर आएंगी। फिल्म की तीनों एक्ट्रेस फ्रैंचाइजी में नई होंगी। बता दें, पहले खबर थी की हाउसफुल फ्रैंचाइजी की सभी फिल्मों की हीरोइन चौथी पार्ट में दिखेंगी.. लेकिन साजिद नाडियाडवाला ने इससे इंकार कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications