..................... meet shatrughan sinha samdhan Sonakshi sinha wedding reception shatrughan sinha poonam look and zaheer iqbal parents photos - Hindi Filmibeat

Watch Video- शत्रुघन सिन्हा की समधन हैं गजब कमाल, सोनाक्षी के ससुर ने कभी डाला कमर में हाथ तो कभी बाहों में...

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Shatrughan Sinha

Shatrighan Sinha Samdhan: हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी हो चुकी है। दोनों के अलग-अलग धर्म के होने के चलते काफी ज्यादा विवाद भी देखने को मिला। लेकिन वेडिंग रिसेप्शन में उनकी तस्वीरें और वीडियो को देख अब लोग भी काफी ज्यादा इंप्रेस होते हुए नजर आ रहे हैं। बेटी की शादी में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा अभी काफी खुश नजर आए।

लेकिन जब सोनाक्षी सिन्हा के सास और ससुर की रिसेप्शन पार्टी में एंट्री हुई तो उनके अंदाज के सामने शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा भी फीके पड़ गए। बता दे की शत्रुघ्न सिन्हा बेटी सोनाक्षी की वेडिंग रिसेप्शन में अपनी पत्नी पूनम का हाथ पकड़े हुए बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में एंट्री मारते हुए नजर आए।

इस फंक्शन में शत्रुघ्न सिन्हा को रॉयल ब्लू कलर का कुर्ता और धोती पहने हुए देखा गया। जिसके साथ उन्होंने मैचिंग का शॉल भी लिया हुआ था। तो वही पूनम ने भी पिंकिश टोन का शरारा सूट पहना हुआ था। दोनों ही कपल इस शादी में लाइमलाइट लूटते हुए नजर आए। लेकिन जब जहीर खान के माता-पिता की एंट्री हुई तो उनके सामने भी वह दोनों फीके नजर आए। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा के ससुर इकबाल रतनसी कभी अपनी बीवी के कमर में हाथ डाले तो कभी बाहों में बाहें डाले दिखाई दिए।

इकबाल रतनसी जैसे ही अपने बेटे जहीर के रिसेप्शन पार्टी में अपनी पत्नी के साथ पहुंचे तो सभी की नजरे उन्हें पर टिक गई। इकबाल ने भी अपने बेटे की तरह बंद गले की जैकेट और पैंट पहना हुआ था। वहीं सोनाक्षी सिन्हा की सास ने व्हाइट थ्रेड वर्क का अनारकली और स्कर्ट पहनी हुई थी। खुले बालों में वह काफी खूबसूरत लग रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X