सियालकोट की सड़कों में घूम रहा है सलमान का डु्प्लीकेट

सुनने में बड़ा अजीब लगे लेकिन यह बात पूरी तरह से सही है कि इन दिनों पाकिस्तान की सड़को पर सलमान खान का हमशक्ल घूम रहा है। जो कि हूबहू सलमान खान की तरह लगता है। उसका चलना-फिरना, उठना-बैठना और बोलना-चालना सब कुछ सलमान खान की तरह है।

इसलिए अब वह सलमान खान की तरह फिल्मों में काम आजमाना चाहता है जिसकी सबसे बड़ी वजह है कि करोड़ो कमाने वाले सलमान खान के डु्प्लीकेट के रूप में वह करोड़ों ना सही कुछ अच्छे पैसे तो कमा ले।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक पाकिस्तान के सियालकोट में हसनैन सलीम नाम का एक युवक है जो कि बिल्कुल सलमान खान की तरह ही लगता है। उसकी बॉडी और हेयर स्टाइल भी सल्लू मियां जैसी है।

इस बात का अंदेशा होने पर उसने अपना एक वीडियो बनवाया जो कि आज कल यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हो रहा है। सलमान के करीबी उसे पाकिस्तान का सलमान कहते हैं।

वह जिन सड़कों से होकर गुजरता है वहां पर मजमा लग जाता है और ट्रैफिक जाम हो जाता है। लड़के तो लड़के, लड़कियां भी सलीम संग फोटो खींचवाने के लिए बेकरार हो जाती हैं। हसनैन अपनी इस लोकप्रियता को भूनाने में लगे हैं इसलिए वह पाकिस्तानी फिल्म निर्देशकों के घर के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्होंने अभी तक सलमान खान से संपर्क नहीं किया है शायद अगर वह सलमान खान से मिल लें तो सलमान खान को अपने लिए बॉडी डबल को खोजना नहीं पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X