मिलिए: रनबीर की नई गर्लफ्रैंड
रनबीर को ऑन स्क्रीन पर एक नई गर्लफ्रैंड मिल गई है। यशराज की आने वाली फिल्म रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द इअर में वह काम कर रही है। हम बात कर रहें है शाजान पदमशी की।
शाजान पदमशी थियेटर गुरू एलिक पदमशी और गायिका शेरान प्रभाकर की बेटी है। वह केवल 21 वर्ष की है। निर्देशक शिमित अमीन फिल्म रॉकेट सिंह से पदमशी को बॉलीवुड में धमाकेदार प्रवेश दिलाने की योजना बना रहें है।
पदमशी ने फिल्म में काम करने के बारे में बताया लेकिन फिल्म की कहानी को लेकर चुप्पी बरती है। वैसे भी यशराज फिल्मस अपनी हीरोइनों के मामले में काफी रहस्य बरतते है।
पदमशी ने खुद एक नाटक का निर्देशन किया है। यही नहीं वे मॉडलिंग भी करती है इसके साथ ही कथक नृत्य में पारंगत है। तो फिर बॉलीवुड के लिए और क्या चाहिए।
More from Filmibeat
बॉलीवुड रनबीर कपूर रॉकेट सिंह सेल्समैन ऑफ द इअर शाजान पदमशी शिमित अमीन bollywood ranbir kapoor rocket singh salesman of the year shazahn padamsee shinit amin


Click it and Unblock the Notifications











