नए अवतार में दिखेंगे शाहरूख
शाहरूख खान अपनी हर फिल्म में नए अवतार में नजर आतें है। आगामी फिल्म माई नेम इज खान में भी उनका अलग जलवा देखने को मिलेगा। इस फिल्म में शाहरूख रिजवान खान नाम का किरदार निभा रहें है।
फिल्म भारतीय मुसलमान के अमरीका में रहने की परिस्थितियों और 11 सितम्बर के हमले के बाद बदले हालात को दर्शाएगी। शाहरूख ने इस फिल्म के बारे में कहा, ''मेरे और करन जौहर के लिए फिल्म माई नेम इज खान काफी मायने रखती है। यह आतंकवाद पर आधारित नहीं है। यह राज्य और व्यक्ति के बीच के रिश्ते पर आधारित है। अगर कम शब्दों में कहा जाए तो फिल्म में प्रेम, इस्लाम और आत्मानुचिंतन की अवस्था पर केन्द्रित है।''
फिल्म के टाइटल को लेकर शाहरूख का कहना था कि उनके कहने पर फिल्म का नाम माई नेम इज खान नहीं रखा गया है अगर ऐसा होता तो फिल्म का नाम माई नेम इज शाहरूख खान रखा गया होता। फिल्म में शाहरूख के अलावा काजोल मुख्य भूमिका में है।


Click it and Unblock the Notifications