मिलिये ग्रैंड मस्ती की मस्त हीरोइनों से
मुंबई। मस्ती का सीक्वेल ग्रैंड मस्ती का ट्रेलर जितना मस्त है, उससे यह अंदाजा हो गया है कि फिल्म भी मस्त होगी। फिल्म की खास बात यह है कि तीनों हीरो वही हैं, जो पार्ट-1 में थे, लेकिन हीरोइनें बदल गई हैं। फिल्म में मस्ती दो गुनी हो इसलिये तीन हीरो के साथ छह हीरोइनें रखी गई हैं। हम अपनी इस खबर में आपको उन्हीं छह मस्त हीरोइनों से रू-ब-रू करायेंगे। इन छह हीरोइनों के नाम हैं- मरयम जकारिया, सोनाली कुलकर्णी, मंजरी पडनिस, कायनात अरोड़ा, ब्रूना अब्दुल्ला और करिश्मा तन्ना।
इनका परिचय कराने से पहले हम आपको मिलवा रहे हैं फिल्म के विलेन प्रदीप रावत से। जी हां वही प्रदीप रावत जो फिल्म गजनी में विलेन की भूमिका में दिखे थे। 'ग्रांड मस्ती' में प्रदीप कॉलेज के प्राचार्य की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में उनका किरदार बेहद कठोर है। प्रदीप फिल्म में मुख्य खलनायक का किरदार निभा रहे हैं। वह आखिरी बार 'गजनी' में दिखे थे। फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों को लगा कि इस किरदार के लिए जिस डरावने अहसास की जरूरत है, वह उसे पर्दे पर बेहतरीन रूप में पेश करेंगे।
इंद्र कुमार निर्देशित 'ग्रांड मस्ती' के निर्माता अशोक ठकेरिया हैं। यह फिल्म 2004 में आई 'मस्ती' का अगला भाग है। फिल्म में विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी के साथ सोनाली कुलकर्णी, मरियम जकारिया, मंजरी फड़निस, ब्रूना अबदुल्ला, कायनात अरोड़ा और करिश्मा तन्ना ने अभिनय किया है। फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हो रही है।
ग्रैंड मस्ती का एडल्ट ट्रेलर | ये हैं छह मस्त हीरोइनें-


Click it and Unblock the Notifications











