First LOOK: 'काबिल' में ऐसे दिखेंगे ऋतिक रोशन.. कंफ्यूज कर दिया!
ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल का फर्स्ट लुक देंखे यहां। फिल्म में रोहित भटनागर के किरदार में दिखेंगे ऋतिक रोशन।
दमदार टीजर के बाद ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल से ऋतिक का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। ऋतिक इस फिल्म में रोहन भटनागर नाम का किरदार निभा रहे हैं। जो देख नहीं सकता, और एक डबिंग आर्टिस्ट है। फिल्म में ऋतिक अमिताभ बच्चन से लेकर अन्य सुपरस्टार्स की नकल करते दिखेंगे।
बहरहाल, इस फर्स्ट लुक को देखकर आप बिल्कुल नहीं कह सकते कि ऋतिक अंधे आदमी का किरदार निभा रहे हैं। खैर, फिल्म का ट्रेलर 25 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है।

बहरहाल, यहां जानें क्यों है हमें काबिल ट्रेलर का इंतजार-
ऋतिक की संस्पेंस थ्रिलर
फिल्म ऋतिक ने इससे पहले कॉमेडी, रोमांस, एक्शन.. सभी फिल्मों पर हाथ आजमाया है। लेकिन यहां पहली बार हम ऋतिक को संस्पेंस फिल्म में देखेंगे।
देख नहीं सकते ऋतिक
ऋतिक इस फिल्म में एक अंधे आदमी बने हैं। लेकिन उनका किरदार बेहद दमदार है। कोई शक नहीं कि ऋतिक को यहां अपनी एक्टिंग दिखाने का पूरा मौका मिलेगा।
कोरियन फिल्म की रीमेक.. है या नहीं!
माना जा रहा है कि काबिल कोरियन फिल्म 'ब्रोकन' की रीमेक है। हालांकि निर्माता- निर्देशक इसे गलत बता रहे हैं।
यमी गौतम- ऋतिक की जोड़ी
ऋतिक पहली बार यमी गौतम के साथ नजर आएंगे। तस्वीरों में तो इनकी जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। उम्मीद है फिल्म में यह बेहतरीन लगे।
शाहरूख से भिड़ने को कितने तैयार
काबिल शाहरूख खान की फिल्म रईस के साथ क्लैश कर रही है। लिहाजा, ट्रेलर से यह साफ हो जाएगा कि काबिल रईस से भिड़ने को कितना तैयार है।
राकेश रोशन- संजय गुप्ता
राकेश रोशन और संजय गुप्ता दोनों ही अलग तरह की फिल्में बनाने में माहिर हैं। देखना यह है कि दोनों की जोड़ी ऋतिक के लिए कितनी लकी साबित होती है।
साल 2017 की शुरुआत
काबिल 26 जनवरी 2017 को रिलीज होगी। यानि की साल की धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद की जा रही है। उम्मीद है ऋतिक हमें एक अच्छी शुरूआत देंगे।


Click it and Unblock the Notifications






