धर्मेंद्र की नातिन है बला की खूबसूरत, एक्ट्रेसेस भी उनके हुस्न के आगे फेल! ग्लैमर छोड़ करती हैं ये काम

Dharmendra granddaughter Prerna gill: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का परिवार हमेशा सुर्खियों में रहता है। सनी देओल, बॉबी देओल और अभय देओल की फिल्मों से लेकर करण देओल की शादी तक, हर छोटी-बड़ी बात खबरों में बनी रहती है। लेकिन इस चकाचौंध के बीच एक शख्स ऐसी भी हैं, जिन्होंने ग्लैमर को अलविदा कहकर अपनी पहचान खुद बनाई और वो हैं धर्मेंद्र की नातिन, प्रेरणा गिल।
नहीं चुनी फिल्मी राह
प्रेरणा गिल ने फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए रखी और साहित्य को अपना साथी बना लिया। उन्हें लिखना पसंद है और जैसे ही उन्होंने राइटिंग की दुनिया में कदम रखा, उन्होंने अपनी खास जगह बना ली। आज प्रेरणा एक सक्सेसफुल राइटर और एडिटर हैं।
उनकी अब तक चार किताबें पब्लिश हो चुकी हैं, जिनमें से एक हाल ही में जनवरी 2025 में रिलीज हुई है- "Meanwhile", जिसमें बहुत सारी कविताएं हैं। उनकी पहली किताब साल 2015 में आई थी।
नाना धर्मेंद्र से है खास बॉन्डिंग
प्रेरणा, धर्मेंद्र की बेटी विजेता गिल की बेटी हैं। विजेता गिल लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं, लेकिन उनकी बेटी प्रेरणा, सोशल मीडिया पर अपने नाना धर्मेंद्र और बाकी फैमिली के साथ अपनी बॉन्डिंग को बड़े प्यार से दिखाती रहती हैं।
वो अक्सर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज और पोस्ट्स में सनी देओल, बॉबी देओल, अभय देओल और करण देओल के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। यह साफ जाहिर करता है कि प्रेरणा अपनी फैमिली के बेहद करीब हैं।
प्रेरणा गिल की पर्सनल लाइफ
साल 2017 में प्रेरणा ने दिल्ली के फेमस वकील पुलकित देवड़ा से शादी की। दोनों अब दिल्ली में रहते हैं और बेहद प्राइवेट लाइफ जीते हैं। प्रेरणा अपने पति के साथ सोशल मीडिया पर कुछ खास मौकों पर तस्वीरें शेयर करती हैं, लेकिन हमेशा एक सादगीभरा अंदाज बनाए रखती हैं।
सादगी और इंटेलिजेंस का कॉम्बिनेशन
जहां आज के स्टार किड्स सोशल मीडिया पर लाइमलाइट के भूखे नजर आते हैं, वहीं प्रेरणा गिल बिल्कुल अलग सोच रखती हैं। ना तो वो पेज 3 पार्टियों का हिस्सा बनती हैं और ना ही रैंप वॉक करती दिखती हैं। लेकिन उनका व्यक्तित्व, उनकी सादगी और उनकी कलम की ताकत उन्हें भीड़ से अलग बनाती है।
करण देओल की शादी में आई थीं नजर
हाल ही में करण देओल की शादी के दौरान, प्रेरणा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। ट्रेडिशनल लुक में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं और कई लोगों ने उन्हें पहली बार देखा और जानने की कोशिश की कि वो कौन हैं। तब जाकर पता चला कि ये तो देओल फैमिली की बेहद करीबी मेंबर हैं, ये तो धर्मेंद्र की नातिन हैं।


Click it and Unblock the Notifications




