मिलिए: बालीवुड के वफादार पति!

By Staff

Shahrukh Khan , Gauri
बालीवुड एक ऐसी दुनियां है जहां फिल्‍मों में जोडि़या बदलने के साथ साथ निजी जिंदगियों में जोडि़या बदलती रहती है। आइए देखें कि इस दौर में भी वे कौन सी जोडि़या है जो अब भी एक दूसरे का साथ निभा रहें है।

शाहरूख खान और गौरी

19 वर्षीय शाहरूख खान की पहली मुलाकात गौरी से एक पार्टी के दौरान होती है। दोनों में प्‍यार हो जाता है और गौरी के परिवार की मर्जी के बिना सन् 1991 में दोनो शादी कर लेते है। शाहरूख और गौरी का प्रेम अभी भी बरकरार है।

अमिताभ बच्‍चन और जया भादुड़ी

सन् 1973 में फिल्‍म जंजीर के हिट होने के बाद अमिताभ ने फिल्‍म की हीरोइन जया भादुड़ी से शादी कर ली थी। हालांकि बीते सालों में अमिताभ के कई अफेयर सुनने को मिले लेकिन उनकी शादी आज भी बरकार है।

अजय देवगन और काजोल

इन दोनो की मुलाकात फिल्‍म हलचल के सेट पर होती है। प्‍यार और फिर शादी। दोनो की शादी हुए 10 वर्ष से अधिक समय बीत चुका है। इन दोनो की एक प्‍यारी सी बेटी न्‍यासा भी है।

ऋषि कपूर और नीतू सिंह

ऋषि कपूर ने सन् 1980 में नीतू सिंह से शादी की थी। शादी के बाद नीतू ने फिल्‍मी करियर छोड़ दिया था और पूरी तरह से घर को सम्‍हालने में लग गई। इन दोनो का बेटा रनबीर कपूर आज फिल्‍म जगत का सबसे हॉट स्‍टार माना जा रहा है।

अरबाज खान और मलाइका अरोरा

एमआर कॉफी के प्रचार के दौरान हुइ दोनों की पहली मुलाकात प्‍यार में बदल गई। सन् 1998 में शादी की। कई बार दोनो की शादी टुटती हुई नजर आई लेकिन आज भी शादी बरकरार है।

अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया

दोनो ने सन् 1998 में शादी की। दोनो की दो प्‍यारी सी बेटियां है।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्‍ना

अक्षय कुमार का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। अक्षय ने सन् 2001 में ट्विंकल खन्‍ना से शादी की।

रितिक रोशन और सुजैन खान

रितिक ने सुजैन को पहली बार एक ट्रफिक सिग्‍नल पर देखा था। वहां से उनका प्‍यार शुरू हुआ और छ साल तक दोनो का प्रेम चलने के बाद शादी कर ली। फिल्‍म काइट्स की अदाकारा बारबरा मोरी के साथ अफेयर की अफवाहों के बावजूद दोनो के प्रेम मे कोई कमी नही आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X