पाकिस्तानी सिंगर मीशा शफी ने अली जफर पर लगाया कई बार यौन उत्पीड़न करने का आरोप

Recommended Video

Ali Zafar REACTS on Meesha Shafi's Allegations with Emotional post | FilmiBeat

लगातार महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे देश और विदेश में यौन उत्पीड़न की खबरों के बाद पाकिस्तानी सिंगर मीशा ने एक्टर अली जफर पर काफी गंभीर आरोप लगाएं है। उनका कहना है कि वो सेक्सुअल हैरेसमेंट का शिकार हुई है और उनके साथ ऐसा करने वाला कोई और नहीं बल्कि सिंगल और एक्टर अली जफर है।

इस बात की जानकारी तब हुई जब मीशा शफी ने बात का खुलासा करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट में ये सब लिख डाला। बता दे कि मीशा 36 साल की और वो एक मां भी है। उन्होने कहा कि अभी तक वो चुप थी लेकिन अब उनको बोलना चाहिए इसलिए उन्होने ये बात ट्विटर पर साझा कर दी।

ali zafar, अली जफर

बता दे कि इसका सिलसिला यहीं नहीं रुका बल्कि मीशा ने बकायदा एक फोटो पोस्ट करते हुए अली जफर पर आरोप लगाया कि ये सब इसलिए गंभीर है क्योंकि उनके साथ ये सब तब नहीं हुआ जब वो इस फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बना रही थी और वो जवान थी।

बल्कि उनके साथ ये तब हुआ जब वो पूरी तरह से अपने पैरो पर खड़ी हो चुकी थी और वो एक सशक्त महिला बन चुकी थी। आगे बोलते हुए मीशा कहती है कि उनके साथ ये तब हुआ जब वो मां बन चुकी थी।

इस बात से काफी ज्यादा दुखी ये महिला सिंगर कहती है कि इस घटना से उनका परिवार काफी ज्यादा दुखी है और शर्म में जी रहा है। उन्होने कहा कि वो अली को बहुत अच्छी तरह से और काफी सालों से जानती है और कई बार उनके साथ स्टेज भी शेयर कर चुकी है।

उन्होने कहा कि अली ने एक बार नहीं बल्कि कई बार उनके साथ शारीरिक शोषण करने की कोशिश की है लेकिन वो ये भी जानती थी कि स्टेज में वो अकेली नहीं है।

बता दे कि अली जफर पाकिस्तान के बड़े कलाकारों में से एक है और इस समय फिल्म टीफा इन ट्रबल की शूटिंग कर रहे है। बता दें कि ये एक पाकिस्तानी फिल्म है जो लवस्टोरी, थ्रिलर और एक्शन ड्रामा से भरपूर है।

हालांकि जब से पाकिस्तानी महिला सिंगर ने ऐसा ट्वीट किया तब से लगातार पाकिस्तानी मीडिया के लिए ये चर्चा का विषय बना हुआ है।

बता दें कि अली जफर ने बॉलीवुड फिल्मों मे भी काम किया है जिसमें उनकी फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन काफी ज्यादा चर्चा में रही थी।

इस फिल्म में अली जफर के साथ कैटरीना कैफ और इमरान भी नजर आए थे और फिल्म को अली अब्बास जफर ने निर्देशित किया था।

More from Filmibeat

Read more about: ali zafar अली जफर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X