पोती मीशा को डांस सिखाती दादी नीलिमा अजीम की फोटो को मीरा राजपूत ने किया शेयर

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को फिल्म इंडस्ट्री का लविंग कपल माना जाता है। दोनों अपने दो प्यारे बच्चों मीशा व जैन के साथ जीवन के सबसे अच्छे फेज को एंजॉय कर रहे हैं। मीरा राजपूत अक्सर अपने और परिवार से जुड़ी फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया करती हैं। इसी क्रम में मीरा राजपूत ने सास नीलिमा अजीम के साथ बेटी के सबसे खास पलों को कैमरे में कैद करने का मौका भी नहीं छोड़ा है। मीरा ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर सास नीलिमा आजमी की बेटी मीशा कपूर को डांस सिखाती तस्वीरें शेयर की हैं।
पोती को डांस सिखाती हैं दादी नीलिमा अजीम :
मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें दादी नीलिमा अजीम पोती मीशा कपूर को डांस सीखा रही हैं। तस्वीरों में जितनी गंभीरता के साथ दादी डांस की मुद्राओं को दिखा रही हैं, उतनी ही गंभीरता के साथ छोटी मीशा भी उन्हें नकल करने की कोशिश करती नजर आ रही है। दोनों फोटो को शायद मीरा राजपूत ने ही क्लिक किया है।
सास-बहू में है गजब की बॉन्डिंग :
आमतौर पर सास-बहू के बीच खट्टी-मीठी नोक-झोक लगी रहती है। लेकिन शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम और मीरा राजपूत काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। मीरा अक्सर अपनी सास की डांस परफॉर्मेंस को चियर अप करती नजर आती हैं। वह अपनी सास की डांस से जुड़ी कई वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। पुराने एक इंटरव्यू में जब नीलिमा से पूछा गया था कि मीरा को बहू के तौर पर पाकर उन्हें कैसा लगता है ? इसके जवाब में नीलिमा अजीम ने कहा था, "मीरा का परिवार में होना बहुत अच्छा लगता है। मीरा पूरे कपूर परिवार को बांध कर रखती है।"


Click it and Unblock the Notifications













