मीरा चोपड़ा ने धूमधाम से रचाई शादी, खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए बोलीं- हर जनम तेरे साथ...

Meera Chopra Wedding Photos Viral: प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) ने 12 मार्च को जयपुर में बिजनेसमैन रक्षित केजरीवाल के साथ शादी की है। बता दें कि मीरा की शादी में केवल परिवार वाले और खास दोस्त ही शामिल हुए हैं। बता दें कि हाल ही में मीरा ने अपने वेडिंग फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गए हैं। आप भी देखें मीरा चोपड़ा की खूबसूरत तस्वीरें।
लुक्स ने जीता फैन्स का दिल
लुक्स की बात करें तो फैन्स और सितारे मीरा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि बाकी एक्ट्रेसेस की तरह उन्होंने पेस्टल कलर का लहंगा पहनने की जगह रेड कलर का लहंगा पहना था। बता दें कि यह सभायसाची द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा है। इस रेड कलर के ब्राइडल लुक में मीरा बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं।
यूजर्स के आए जमकर कमेंट्स
बता दें कि मीरा चोपड़ा की वेडिंग फोटोज पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं एक यूजर ने कहा क्या बात है आप काफी खूबसूरत दिख रही हो तो वहीं दूसरे ने कहा आपको नए जीवन की शुभकामनाएं।
संगीत की तस्वीरें आईं सामने
बता दें कि एक्ट्रेस के संगीत की तस्वीरें और वीडियो भी जमकर वायरल हुए हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि मीरा ने हरे और पीच कलर का शरारा पहना हुआ है। खुले घुंघराले वालों में वे काफी खूबसूरत दिख रही हैं। एक्ट्रेस की महंदी की तस्वीरें भी बेहद खास हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने हाथों की मेहंदी पर पिया के नाम के साथ ही शिव मंत्र भी लिखवाया था। बता दें कि फैन्स को उनकी मेहंदी बेहद ही खास और अलग लगी।


Click it and Unblock the Notifications











