शरमन के साथ रोमांस कर बॉलीवुड में शुरूआत करेंगी मीरा चोपड़ा
मुंबई। सफल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा भी विक्रम भट्ट की आने वाली फिल्म 1920 के तीसरे संस्करण में काम कर रही है। जिसमें उनके अपोजिट शरमन जोशी होंगे। फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू हो रही है और इसकी शूटिंग लंदन में होगी।
फिल्मकार विक्रम भट्ट ने 2008 में फिल्म 1920 बनाई थी और अब वह इसका तीसरा पार्ट बनाने जा रहे हैं।
वहीं मीरा चोपड़ा इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। शरमन जोशी हिंदी फिल्मों में एक खास पहचान रखते हैं। उनकी आमिर खान और आर माधवन के साथ आयी फिल्म 'थ्री ईडियट्स' ने बॉलीवुड में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म होने का रिकॉर्ड बनाया है। इसके अलावा भी शरमन कई सफल फिल्मों में काम कर चुके हैं लेकिन उन्हें सोलो हीरो के रूप ज्यादा कामयाबी नहीं मिली है, वह मल्टीस्टारर फिल्मों में ही सफल रहे हैं।
देखें मीरा चोपड़ा की हॉट तस्वीरें
मीरा चोपडा तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अपनी पहली फिल्म 'अनबे अयूआर' में मीरा ने साउथ के सुपर स्टार सूर्या के साथ काम किया था। जो कि एक बड़ी हिट थी। इस फिल्म की सफलता के बाद उन्हें पहचान मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications