बहन प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा से क्यों नहीं करती मीरा चोपड़ा बात, एक्ट्रेस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Meera Chopra: फिल्म 1920 लंदन से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने कई सारी साउथ फिल्मों में भी काम किया है। परंतु एक्ट्रेस अपनी कजन बहन प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की तरह इंडस्ट्री में कोई खास जगह नहीं बना पाई। ऐसे में मीरा चोपड़ा ने पहली बार एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बहनों के साथ रिश्ते को लेकर चौंकाने वाले खुलासे करते हुए बताया है कि उनका स्ट्रगल कैसा रहा है।
प्रियंका और परिणीति कजिन सिस्टर मीरा चोपड़ा-
आपको बता दे कि मीरा चोपड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजन बहन हैं। मीरा चोपड़ा ने फिल्म '1920 लंदन' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। बीते दिनों वे संदीप सिंह निर्देशित फिल्म 'सेफ्ड' में नजर आईं। लेकिन मीरा अभी भी मनोरंजन जगत में स्ट्रगल कर रही हैं।
इंटरव्यू के दौरान मीरा के परिवार को लेकर खुलासे-
हाल ही में सिद्धार्थ कानन को दिए एक इंटरव्यू में मीरा ने कहा, - शुरू से ही हमारे बीच इतनी नजदीकियां नहीं थीं कि हम यहां दोस्त की तरह दिखें। वह फेक होगा। लेकिन मैं कह सकती हूं कि जब तीन या चार लड़कियां इंडस्ट्री में आती हैं तो वे एक-दूसरे की मदद करती हैं। मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ। मैंने कभी मदद नहीं मांगी और उनसे कभी मदद नहीं मिली। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो मदद मांगे और यहां तक कि उन्होंने भी कभी कोई हेल्प ऑफर नहीं की।
मीरा ने आगे बताया,- जब कोई बहुत बड़ा होता है तो बाकी लोग छोटे लगते हैं। मीरा ने ये भी बताया कि उनके प्रियंका की फैमिली के साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं। वह प्रियंका की शादी में भी शामिल हुई थीं। लेकिन परिणीति चोपड़ा के साथ उनका रिश्ता खास नहीं है, ऐसा इसीलिए क्योंकि उनकी फैमिलीज के बीच लंबे वक्त से बातचीत नहीं हो रही है। वह परिणीति-राघव की शादी में भी शामिल नहीं हुई थी।
परिणीति चोपड़ा से अपने बॉन्ड को लेकर मीरा चोपड़ा ने कहा,- जब फैमिली बात नहीं करती, तो मैं उस बात को पार नहीं करना चाहती जिससे उन्हें दुख पहुंचे। मैं अभी भी प्रियंका की फैमिली के बहुत करीब हूं. मैं मधु चाची के लिए एक स्क्रीनिंग करने की कोशिश कर रही हूं, क्योंकि मैं वाकई में उन्हें फिल्म दिखाना चाहती हूं। वे मेरे लिए वेल विशर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












