इस एक्ट्रेस के खाने में दिखा 'रेंगता कीड़ा', 5 स्टार होटल के खाने से हुईं बीमार, Video वायरल
प्रियंका चोपड़ा की कजिन एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा की सेक्शन 375 रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच मीरा के इस वीडियो ने उन्हें खबरों में ला दिया है। बॅालीवुड के कुछ स्टार्स इन दिनों अपने खाने की स्टोरी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
जी नहीं ,यहां मामला फिटनेस का नहीं बल्कि कभी महंगे खाने का है तो कभी खाने में मौजूद गंदगी का। लेकिन इस बार बॅालीवुड और साउथ की लोकप्रिय एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा के खाने की इस कहानी को देख और सुन आपको हैरानी हो जाएगी।

मीरा ने 5 स्टार होटल का एक वीडियो शेयर किया है। जहां पर उनके खाने में रेंगते कीड़े नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को आप तभी देख सकते हैं जब आप खाना नहीं खा रहे हो। वरना, वीडियो देखने के बाद आपके गले से निवाला नहीं उतरने वाला।
खान चाहे पांच सितारा होटल का हो या फिर किसी साधारण से ढाबे का। जब प्लेट पर लगी गंदगी हम झेल नहीं पाते तो भला रेंगते हुए कीडे़ की सच्चाई आपा खोने के लिए काफी है। ऐसा किस्सा मीरा चोपड़ा ने बयान किया है।
गौरतलब है कि इससे पहले राहुल बोस ने फाइव स्टार होटल के महा महंगे केले का मामला उठाया था। उनके दो केले की कीमत 442 रुपए तक पहुंची थी। ये मामला पुलिस तक पहुंचा।( नीचे देखिए मीरा का VIDEO)


Click it and Unblock the Notifications











