सलमान-शाहरुख से अभी नहीं है दोस्ती- मीरा चोपड़ा!
मीरा चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा के भरोसे आईं बॉलीवुड में!
मीरा चोपड़ा जल्द ही अपनी फिल्म गैंग ऑफ घोस्ट के जरिये सिनेमाघरों पर दस्तक देंगी। पहली बार इतने बडे़ बड़े एक्टरों के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर मीरा काफी उत्साहित हैं। मीरा का कहना है कि इतने एक्सपीरियंस और जाने माने कलाकारों के होते हुए भी वो फिल्म में अलग ही नज़र आएंगी क्योंकि वो ही एक ऐसी शख्स हैं जो कि सबसे यंग और फ्रेश हैं। बाकी सभी तो काफी सीनियर कलाकार हैं। मीरा चोपड़ा ने कहा कि अभी तक उनके बॉलीवुड में कोई दोस्त नहीं है। क्योंकि वो अभी तक सिर्फ काम के सिलसिले में ही मुंबई आती थीं।
इसलिए उनके दोस्त भी नहीं बने, लेकिन अब उन्होंने मुंबई में घर ले लिया है और वो यहां शिफ्ट हो गयी हैं। तो अब वो बॉलीवुड में भी दोस्त बनाएंगी। मीरा चोपडा़ ने बॉलीवुड में अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के बारे में बात करते हुए कहा कि मेरी फेवरेट प्रियंका चोपड़ा हैं और उनके अलावा पिछले कुछ समय में दीपिका पादुकोण ने भी अपनी एक्टिंग से सभी को काफी प्रभावित किया है। हालांकि परिणिती चोपडा़ के बारे में मीरा ने सिर्फ इतना कहा कि वो बहुत टैलेंटेड हैं और इतने कम समय में ही उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक जगह बना ली है जो कि वाकई काबिले तारीफ है।


Click it and Unblock the Notifications












