भट्ट कैंप से एंट्री को तैयार प्रिंयका की बहन मीरा
बॉलीवुड की जंगली बिल्ली प्रिंयका चोपड़ा की एक बहन परिणिती चोपड़ा पहले ही बॉलीवुड में एंट्री करके लोगों को काफी एंटरटेन कर चुकी हैं। अब प्रिंयका चोपड़ा की दूसरी बहन भी इस इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने के लिए आ रही हैं। प्रिंयका चोपड़ा की पहली बहन ने तो अपनी बिंदास एक्टिगं के बल पर बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा लिया और अब दूसरी बहन अपनो बोल्डनेस के चलते बॉलीवुड में राज करने की पूरी तैयारी में हैं। मीरा चोपड़ा को बोल्ड इसलिए कहा क्योंकि वो अपने करियर की शुरुआत ही विक्रम भट्ट की फिल्मों से कर रही हैं। और जहां तक भट्ट कैंप की बात है तो आप अच्छी तरह से जानते होंगे कि भट्ट कैंप में काम करने के लिए किस तरह की बोल्डनेस की जरुरत होती है।
मीरा चोपड़ा की तस्वीरें और उनके एक्सप्रेशन काफी सेक्सी और हॉट हैं। इन तस्वीरों को देखकर यही लगता है कि मीरा बॉलीवुड में अपनी बोल्डनेस का जादू तो जरुर चलाएंगी। एक तरफ जहां परिणिती चोपड़ा ने अभी तक फिल्म इंडस्ट्री में कम कपड़ों वाली बोल्डनेस नहीं दिखाई है वहीं मीरा चोपडा की पहली फिल्म ही बोल्ड फिल्मों को जादूगर भट्ट कैंप की है। इंडस्ट्री में पहले भी कई बहनें एक साथ काम कर चुकी हैं लेकिन प्रियंका चोपड़ा की तो एक के बाद एक बहनें इंडस्ट्री में आती जा रही हैं। ऐसी खबर है कि मीरा चोपड़ा विक्रम भट्ट की फिल्म 1920 के सीक्वल में काम करने जा रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा के लुक्स काफी अच्छे हैं और उनकी बडी़ बड़ी आंखें प्रियंका चोपड़ा को काफी रिसेंबल करती हैं। एक तरफ जहां परिणिती चोपड़ा थोड़ी सी मोटी हैीं वहीं मीरा चोपडा़ ने अपने करियर के हिसाब से अपना फीगर काफी मेंटेन कर रखा है । आइये देखते हैं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा की एक झलक।


Click it and Unblock the Notifications