करीना कपूर के साथ शूटिंग करते हुए किडनैप हुई हीरोइन का कत्ल, अलग अलग शहरों में मिले एक्ट्रेस के बॉडी पार्ट

Meenakshi Thapa

Meenakshi Thapa Murder: साल 2012 में उस समय हर कोई हैरान रह गया था जब एक्ट्रेस मीनाक्षी थापर की मौत की खबर सामने आई थी। करीना कपूर के साथ मधुर भंडाकर की फिल्म 'हीरोइन' की शूटिंग कर रही हसीना का किडनैप पर इतनी बुरी मौत दी गई कि इस हसीना के शरीर के हिस्स अलग अलग शहरों में मिले।

चंद पैसों के लिए उस समय मीनाक्षी को मार दिया गया था जब वो फिल्म इंडस्ट्री में सफल होने के सपने के बहुत करीब पहुंच चुकी है और करीना कपूर स्टारर फिल्म हिरोइन में काम कर रही थीं। मीनाक्षी ने साल 2011 में हॉरर फिल्म 404 से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2012 में उन्हें करीना कपूर खान और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म हिरोइन में रोल मिल गया लेकिन इसी दौरान उन्हें किडनैप कर लिया गया और बाद में उनकी हत्या कर दी गई। मिनाक्षी को फिल्म हिरोइन में ही एक छोटा सा रोल निभा रहे एक्टर अमित जायसवाल और उनकी गर्लफ्रेंड प्रीति सुरिन ने किडनैप किया था।

अमित और प्रीति ने मीनाक्षी को किडनैप कर उनकी मां से 15 लाख रुपये की मांग की थी। उन्होंने मीनाक्षी की मां को धमकी दी कि अगर वो उनकी मांग पूरी नहीं करेंगी तो उनकी बेटी से एडल्ट फिल्मों में काम करवाएंगे। मीनाक्षी की मां ने उन्हें 60 हजार रुपये दिए लेकिन बाद में गोरखपुर में एक्ट्रेस का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया और उनका सिर धड़ से अलग कर दिया।

इसके बाद दोनों ने मिलकर मीनाक्षी के धड़ को पानी के टैंक में फेंक दिया और मुंबई जाते हुए रास्ते में चलती बस से उनका सिर फेंक दिया। बाद में सिम कार्ड और मोबाइल फोन की मदद से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया जिसके बाद उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

अमित और उसकी गर्लफ्रेंड प्रीति पर आईपीसी की धारा 302 (मर्डर) और 364-ए (पैसों के लिए किडनैप करना) के तहत केस चला था और इस घटना के करीब 6 साल बाद साल 2018 में कोर्ट ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X