नीतू कपूर से मिलकर माफी मांगना चाहती हैं मीनाक्षी शेषाद्रि, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप!

अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि एक बार फिर से चर्चा में है और कुछ समय पहले खबर आई थी कि वो फिल्मों में वापसी करने वाली हैं। अपने दशक की शानदार हीरोईन मीनाक्षी अब लाइमलाइट से दूर रहतीं हैं लेकिन इस वक्त उनका एक बयान सामने आया है जिसमें वो ऋषि कपूर और नीतू कपूर को लेकर बात कर रहीं हैं। मीनाक्षी ने इस दौरान कहा कि वो नीतू कपूर से माफी मांगना चाहती हैं और इसके पीछे का कारण भी बताया।
दरअसल उनका कहना था कि वो नीतू कपूर से माफी मांगना चाहती हैं क्योंकि जब से ऋषि कपूर का निधन हुआ है उनकी मुलाकात नहीं हुई है। इस दौरान मीनाक्षी टाइम्स ऑफ इंडिया से बात कर रहीं थीं।
उन्होने कहा, "मुझे अभी तक नीतू जी से व्यक्तिगत रूप से मिलना है और उनसे (ऋषि की मृत्यु के बाद) बात करनी है। मुझे इसे अब तक कर देना चाहिए था, लेकिन अभी तक नहीं किया है। मैं उसी के बारे में उससे माफी मांगती हूं। मैं उनसे मिलूंगी।''

बयान चर्चा में है
मीनाक्षी का ये बयान चर्चा में है और इस पर फिलहाल नीतू कपूर का कोई रिएक्शन नहीं सामने आया है। बता दें कि मीनाक्षी शेषाद्रि ने ऋषि कपूर के साथ फिल्म दामिनी में काम किया था। इसके अलावा बड़े घर की बेटी, घर परिवार और घराना जैसी कई फिल्मों में वो नजर आईं।

मीनाक्षी शेषाद्रि ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया था
गौरतलब है कि ऋषि कपूर के निधन के बाद मीनाक्षी शेषाद्रि ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया था और उनको ऋषि कपूर की मौत का सदमा लग था। दोनों ने इतनी फिल्में साथ की हैं और अब वो नीतू कपूर से मिलना चाहती हैं।

बॉलीवुड को अलविदा कह दिया
बता दें कि काफी समय पहले मीनाक्षी ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था और हमेशा के लिए अमेरिका शिफ्ट हो गईं थीँ।

प्रोजेक्ट का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है
अब खबरें हैं कि वो वापसी करेंगी और अभिनय की दुनिया में फिर से कदम रखेंगीं। हालांकि उनको लेकर किसी तरह के प्रोजेक्ट का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। फिलहाल फैंस इंतजार ही कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











