'उन्हें ना प्रेग्नेंट होना है और ना ही बच्चे पालने हैं...' बड़े सुपरस्टार्स के करियर पर ये क्या बोल गई मीनाक्ष

Meenakshi Sheshadri On Superstars Career: इंडस्ट्री में फीमेल एक्ट्रेस के कंपरेजिन में मेल एक्टर्स लंबे वक्त तक काम करते रहते हैं। 80 से 90 के दशक में मीनाक्षी शेषाद्री ने बॉलीवुड पर अपने दमदार किरदारों से राज किया था। इन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के उन सभी दिग्गज सितारों के साथ काम किया था जो आज भी काम कर रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस इंडस्ट्री से दूर अपनी लाइफ जी रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान इन डिफरेंसेस पर खुलकर बात की।
मीनाक्षी शेषाद्री ने लेहरन रेट्रो के साथ इंटरव्यू में खुलकर बात की। मीनाक्षी से पूछा गया कि 'मेल एक्टर्स का इंडस्ट्री में फीमेल एक्ट्रेस की कमपेरिजन में लंबा करियर क्यों होता है? आखिर अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और जीतेंद्र जैसे एक्टर अपने बुढ़ापे में भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं?' इस सवाल का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि 'उन्हें फीमेल एक्ट्रेस की तरह समान चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ता है। जैसे कि बेबी बर्थ, प्रेग्नेंसी या बच्चे की परवरिश करना।'
एक्ट्रेस ने आगे कहा- 'उन्हें बच्चे पैदा करना, प्रेग्नेंसी या बच्चों की परवरिश के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं होती है। ऐसी जिम्मेदारियां अक्सर लेडीज पर आती हैं। इसी वजह से ये लोग अभी भी एक्टिव हैं। लोग उन एक्टर्स की तारीफ करना जारी रखते हैं ये भी एक वजह है।'
मीनाक्षी शेषाद्री ने बैंकर हरीश मैसूर से शादी करके अमेरिका में बस गई थीं। लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि वो 27 साल बाद इंडस्ट्री में कमबैक कर सकती हैं। हालांकि क्या प्रोजेक्ट है इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। मीनाक्षी की सुपरहिट फिल्मों में 'घातक', 'दामिनी', 'क्षत्रिय', 'घायल' और 'तेरी पायल मेरे गीत' शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











