कंगना रनौत ने कहा मीना कुमारी का हलाला, भड़का बेटा- अनपढ़, महिला कार्ड का इस्तेमाल, माफी की मांग!
कंगना रनौत इन दिनों अपने बयान को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। अपने बयान में कंगना रनौत कई नामों को भी उदाहरण के तौर पर शामिल कर रही हैं। ऐसे में हाल ही में एक कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मीना कुमारी तीन तलाक की पीड़िता हैं और उन्हें हलाला से गुजरना पड़ता था।
इस बयान को लेकर मीना कुमारी के परिवार ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। मीना कुमारी का परिवार हलाला की बात सुनकर काफी गुस्से में है। परिवार ने मांग की है कि कंगना रनौत को अपने इस विवाद के लिए तुंरत माफी मांगनी चाहिए। मीना कुमारी के सौतेले बेटे ताजदार अमरोही ने कंगना के बयान की निंदा की है।

मीना कुमारी के स्टेप सन ताजदार अमरोही ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा है कि हम उस खानदान के लोग हैं। जहां मेरी छोटी अम्मी, पिता से अलग रहने लगी थीं। जाहिर सी बात हैं कि वह नाराज थीं। लेकिन कभी भी किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की।


Click it and Unblock the Notifications











