मीडिया से परेशान हुयी सुष्मिता

उनका कहना है कि वे कभी अपने काम से समझौता नही करती। और इस तरह की मीडिया की खबरो से वे काफी परेशान दिखी।
उन्होंने कहा, "मैं काम से कभी समझौता नहीं करती हूं। एक तरफ लोग सेट पर मेरी प्रतीक्षा करते रहें और दूसरी ओर मैं किसी पार्टी का लुत्फ उठाती रहूं, यह हास्यास्पद है। ऐसा हो ही नहीं सकता।"
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों उनके बारे में एक विज्ञापन की शूटिंग से पहले रात भर पार्टी का लुत्फ उठाने की अफवाह जोरों पर थी।
इन दिनों सुष्मिता फिल्म 'रानी लक्ष्मीबाईर्' के निर्माण में जुटी हैं जो उनकी घरेलू निर्माण कंपनी की पहली फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications