..................... Media fraternity to demand an apology from Kangana Ranaut | Kangana Ugly Fight With Journalist - Hindi Filmibeat

इवेंट में पत्रकार के साथ लड़ पड़ीं कंगना रनौत- पूरी मीडिया आई साथ, कहा- माफी मांगे कंगना

By Staff

कंगना रनौत और विवाद साथ साथ चलते हैं। वो भी खासकर यदि फिल्म रिलीज का समय हो। हाल ही में कंगना ने सुर्खियां तब बटोरी, जब फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के इवेंट में एक्ट्रेस ने फिल्म पत्रकार के साथ खूब कहासुनी की। कंगना ने पत्रकार पर अपने खिलाफ लिखने का और निगेटिव कैपेंन करने का आरोप लगाया। जबकि पत्रकार ने अपनी तरफ से सफाई देने की कोशिश की, लेकिन कंगना ने एक ना सुनी। यह मामला काफी बढ़ चुका है और मीडिया चाहती है कि कंगना इस मामले में लिखित माफी मांगे।

Kangana Ranaut

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो, कंगना का पत्रकार के साथ इस तरह के बर्ताव से पूरी मीडिया गुस्से में है और सब चाहते हैं कि कंगना पब्लिक में आकर इसके लिए माफी मांगे। साथ ही मीडिया के सीनियर पत्रकारों ने यह मांग रखी है कि यदि कंगना माफी नहीं मांगती है तो मीडिया फिल्म जजमेंटल है क्या के फिल्म प्रमोशन में शामिल नहीं होगी और पूरी तरह से इस फिल्म को boycott किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X