Me Too: दुष्कर्म मामले में आलोक नाथ को माफ करने के लिए तैयार हैं विनता नंदा- रखी है ये शर्त
पिछले महीने पूर्व राइटर- प्रोड्यूसर विनता नंदा ने आलोक नाथ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। विनता के मामले में आलोक नाथ पर मुंबई पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अब इस मामले में विनता नंदा का नया बयान सामने आया है, जो थोड़ा हैरान कर देने वाला है।
1000 करोड़ के साथ धमाका करेंगे अक्षय कुमार, रणवीर, शाहरुख खान!
विनता नंदा ने बयान दिया है कि वह आलोक नाथ को माफ कर सकती हैं, यदि उन्हें अपने किए पर अफसोस है तो। विनता नंदा ने कहा मैं किसी से बदला नहीं लेना चाहती। बल्कि मेरा उद्देश्य केवल उन्हें सुधारना था। उन्हें इस पूरे मामले पर अफसोस होना चाहिए। साथ ही मुझे उन पर ये भरोसा होना चाहिए कि वो कभी किसी दूसरी महिला के साथ दुर्व्यवहार नहीं करेंगे, हालांकि अभी तक के हालात पर नजर डालूं तो शर्मनाक है और वो पूरी तरह से बेशर्मी पर उतारूं हैं।

बता दें, विनता के आरोपों पर आलोक नाथ ने लिखित में माफी मांगने और एक रुपया हर्जाना देने की मांग की। उन्होंने इस पूरे मामले में खुद को बेगुनाह बताया था। आलोक नाथ ने कहा था- अगर किसी के लिखने भर से कोई मुझे दोषी माना जा रहा है तो मेरे कहने से मुझे बेगुनाह भी मानें। आप सिर्फ हमसे पूछ रहे हैं। उनसे भी पूछिए, जिन्होंने आरोप लगाया है।


Click it and Unblock the Notifications