MeToo का असर, कोर्ट ने आलोक नाथ को दिया पेश होने का आदेश, मुख्य आदमी है वो...
मशहूर सीरियल तारा की लेखिका विंटा नंदा ने अभिनेता आलोक नाथ पर रेप का गंभीर आरोप लगाया था और इसके लिए उन्होने पुलिस में कंपलेन भी दर्ज कराई थी। बता दें कि इस मामले के बाद कई महिलाएं सामने आई थी और आलोक नाथ पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। ये सब मी टू अभियान के तहत हो रहा है जिसमें बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक खुलासे हो रहें है और बड़े बड़े लोगों के नाम सामने आ रहें है।
बता दें कि आलोक नाथ ने इस आरोप के बाद विंटा नंदा पर मानहानि का केस भी किया था जिसकी जानकारी उनके वकील ने दी। अब कुछ ऐसा हुआ है कि आलोक नाथ काफी ज्यादा समस्या में पड़ सकते है।

दरअसल अभी तक कोर्ट में उनका वकील ही केस लड़ रहा था लेकिन अब आलोक नाथ को भी वहां पर मौजूद होना पड़ेगा। कोर्ट का आदेश है कि अगली सुनवाई जो कि 25 अक्टूबर को होनी है आलोक नाथ कोर्ट में हाजिर होने चाहिए।
विंटा नंदा के वकील ने कहा था कि वो मेन आदमी है और उनका यहां मौजूद होना बनता है। इस पर कोर्ट ने ये शख्त आदेश दे दिया है और आलोक नाथ को पेश होने की बाद कही है।
इसमें कोई दो राय नहीं है कि उनकी मुसीबतें अब बढ़ने वाली है। गौरतलब है कि विंटा नंदा का आरोप था कि उन्होने उनका रेप किया है और कई बार सेक्सुअल हैरेसमेंट का शिकार भी वो हुई है। वो उस समय चुप थी क्योंकि उनको अपना करियर बनाना था और आलोक नाथ एक बहुत बड़ा नाम थे।


Click it and Unblock the Notifications