MeToo: सपोर्ट में आए सलीम खान, बोले इंसान पहाड़ से गिरकर खड़ा हो सकता है लेकिन..
मी टू की आंधी में बॉलीवुड के कई लोग लपेटे में आ रहें है और कई लोग इसको लेकर अपना पक्ष भी रख रहें है। कुछ ने तो इसको भरपूर सपोर्ट किया तो कुछ लोगों ने गोल गोल बातें घुमाई। बता दें कि अब सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान भी इस मसले पर सामने आ गए हैं और ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि वो पूरी तरह से मी टू अभियान को सपोर्ट कर रहें हैं।
सलीम खान ने ट्वीट करते हुए कहा कि उनके पास (आरोपियों) कोई हथियार नहीं हैं सिवाय ये बात कहने के कि इतना लेट आवाज क्यों उठाई गई है..मेरा मानना है कि ना बोलना से बेहतर है देर से बोलना।

सलीम खान कहते है कि आप लोग आगे बढ़ आपके पास भारी जनसमर्थन है। इसके अलावा वो लिखते हैं कि ' आदमी पहाड़ से घिरकर खड़ा हो सकता है, अपनी नजरों गिरकर नहीं' गौरतलब है कि अक्सर सलीम खान सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते रहते है और सबके सामने खुलकर बोलते है।
बता दें कि इस समय टीवी और बॉलीवुड के कई नामी हस्तियों पर मी टू का असर है जो काफी ज्यादा चौकाने वाला है। बता दें कि इस अभियान की शुरुआत तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाकर की थी। इसके बाद कई नाम तो ऐसे सामने आए जो कि आपको काफी हैरान कर देगें।


Click it and Unblock the Notifications