संसद पहुंचा यौन शोषण मामला, रवि किशन- मैं भी बेटी का पिता, 'लाइफ बना दूंगा' बोलकर सौदेबाजी होती है
नेपोटिज्म और ड्रग्स के बाद बॅालीवुड में एक बार फिर से मी टू का मामला गर्म हो गया है। अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण का आरोप लगाया। इसे लेकर निर्देशक अनुराग कश्यप के साथ काम कर चुकी की एक्ट्रेसे ऐसी हैं जिन्होंने उनका समर्थन किया है।
हालांकि इस पूरे मामले को लेकर अभिनेता की पारी खेलने के बाद नेता बन चुके गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन ने इस मामले को लोकसभा में उठाया है। साथ ही महिलाओं के हक में कानून बनाने की मांग की है। उन्होंने अनुराग कश्यप का नाम नहीं लिया है। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री और महिलाओं के यौन शोषण का गंभीर मामला जरूर उठाया है।

रविवार देर रात तक लोकसभा की कार्यवाही चली। इस दौरान रवि किशन ने कहा कि ऐसा कानून लाना चाहिए जिससे महिलाओं, लड़कियों पर अनुचित दबाव बनाने वालों में डर पैदा होना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











